कांतारा: चैप्टर 1 की गूंजी दहाड़, मंदिर में माथा टेक ऋषभ शेट्टी ने कर डाली ये बड़ी अनाउंसमेंट

By Filmibeat Desk
Rishab Shetty

ऋषभ शेट्टी की कांताराः चैप्टर 1 इस साल की सबसे बड़ी सिनेमैटिक अनुभव बनकर सामने आई है। 2022 में कांतारा की जबरदस्त सफलता के बाद दर्शक इसके प्रीक्वल का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। ऐसे में अब जब ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है, तो दर्शक इसमें रोंगटे खड़े कर देने वाले पल और दिल को छू जाने वाले विजुअल्स देख पा रहे हैं। खास बात यह है फिल्म रिलीज से पहले ही फिल्म की धूम देखी जा सकती है। कांतारा चैप्टर 1 के ट्रेलर ने सिर्फ़ 24 घंटे में 107 मिलियन से ज़्यादा व्यूज़ और 3.4 मिलियन से ज़्यादा लाइक्स हासिल किए हैं। ऐसे में ट्रेलर की सफलता का जश्न मनाने और फ़िल्म की सफलता के लिए आशीर्वाद लेने के लिए, ऋषभ शेट्टी और उनकी पत्नी प्रगति शेट्टी ने कोल्लूर मूकाम्बिका मंदिर के दर्शन किए।

मंदिर में माथा टेक की अनाउंसमेंट

सबसे ज्यादा इंतेज़ार की जाने वाली फिल्म 'कांतारा: चैप्टर 1' के ट्रेलर लॉन्च के बाद, ऋषभ शेट्टी अपनी पत्नी प्रगति के साथ कोलूर मूकाम्बिका मंदिर पहुंचे। वहां कपल ने फिल्म की सफलता के लिए देवी का आशीर्वाद लेने के साथ ही विशेष पूजा-अर्चना भी की। वहीं जैसे ही ऋषभ शेट्टी ने मंदिर में माथा टेका उन्होंने फिल्म की बुकिंग डेट की घोषणा कर दी। बता दें कि फिल्म की टिकट कल यानी कि 26 सितंबर से शुरू हो रही हैं। जैसे ही फैन्स को पता चला है कि टिकट की बुकिंग कल से कर सकते हैं फैन्स तो खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं।

इस दिन होगी फिल्म रिलीज

इसके अलावा, होम्बले फिल्म्स 2022 की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म की विरासत को आगे ले जाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। मेकर्स ने 'कांताराः चैप्टर 1' के लिए नेशनल और इंटरनेशनल स्पेशलिस्ट के साथ एक बड़ा वॉर सीक्वेंस तैयार किया है, जिसमें 500 से ज़्यादा कुशल फाइटर्स और 3,000 लोग शामिल हैं। यह सीक्वेंस 25 एकड़ में फैले एक पूरे शहर में, ऊबड़-खाबड़ इलाके में 45-50 दिनों के दौरान फिल्माया गया था, जो इसे भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे बड़े सीक्वेंसेज में से एक बनाता है। बता दें कि यह फिल्म 2 अक्टूबर को दुनिया भर में कन्नड़, हिंदी, तेलुगु, मलयालम, तमिल, बंगाली और अंग्रेजी भाषाओं में रिलीज होगी। यह अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहते हुए भी अलग-अलग भाषाओं और क्षेत्रों के दर्शकों तक पहुंचेगी।

More from Filmibeat

Read more about: rishab shetty
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X