महालक्ष्मी ने शेयर कर दी अपनी ऐसी तस्वीरें, गुस्सा पति बोले- कितनी बार कहा है मेरे बिना अपनी तस्वीरें मत डालो.

तमिल एक्ट्रेस महालक्ष्मी एक्टिंग से ज्यादा अपनी दूसरी शादी के जरिए नाम कमा लिया है। महालक्ष्मी की जोड़ी को नेटिजंस खूब ट्रोल करते हैं। ऐसे में जैसे ही इस कपल की तस्वीरें सामने आती हैं तो वो मिनटों में वायरल हो जाती हैं। पिछले कुछ दिनों से दोनों के तलाक और अलग होने के खबरें आ रही थीं।
इसी बीच इस कपल ने अपने नए पोस्ट के जरिए हर किसी का मुंह बंद कर दिया है। साउथ एक्ट्रेस महालक्ष्मी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी अपटेड फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। उनका अपने पहले पति से काफी विवाद रहा था, जिसके बाद उन्होंने उसे छोड़ दिया था और वर्तमान में दूसरे पति और प्रोड्यूसर रविंद्र चंद्रशेखरन से शादी की है। कपल ने पिछले साल शादी की थी, लेकिन अब उनके अलग होने की बात सामने आई है।
जी हां सोशल मीडिया पर कपल के तलाक की खबरें सामने आई हैं। इसके बाद रविंद्र चंद्रशेखरन ने खुद इन सब अफवाहों को खारिज करते हुए अपने पत्नी के साथ एक पोस्ट शेयर की है और उन्होंने फोटो के कैप्शन में लिखा है, 'आपसे कितनी बार कहा है कि अपना सिंगल फोटो मत डाला करो, इसके बाद हमारे अलग होने की अफवाहें सोशल मीडिया पर उड़ने लगती हैं। उन्होंने आगे लिखती हैं, आप दोबारा यही गलती दोहराते हैं।'
इस पोस्ट के जरिए उन्होंने साफ कर दिया कि उनके अलग होने की खबरें महज अफवाह हैं, और उन दोनों के बीच सब सही चल रहा है, उनके शादी-शुदा जीवन में कोई दिक्कत नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने बता दिया कि भले ही ट्रोलर्स उनको लेकर कुछ भी कहें, लेकिन उन दोनों के बीच सब कुछ सही चल रहा है।
वहीं इससे पहले भी कई बार वो सोशल मीडिया पर फिल्ममेकर रविंद्र चंद्रशेखरन के साथ कई पोस्ट शेयर कर चुकी हैं। उनकी फोटोज में साफ देखा जा सकता है कि कपल एक दूसरे से कितना प्यार करते हैं और दोनों आपस में एक स्पेशल बॉन्डिंग शेयर करते हैं। बताया जाता है दोनों की मुलाकात फिल्म 'विदियुम वरई काथिरु' के दौरान हुई थी। वहीं महालक्ष्मी के वर्कफ्रंट की अगर बात करें तो वो साउथ टीवी सीरियल्स की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। उन्होंने ऑफिस, थिरुमंगलम, वाणी रानी जैसे कई शोज में काम किया है।


Click it and Unblock the Notifications