RT75 की शूटिंग के दौरान घायल हुए रवि तेजा, डॉक्टर्स को करनी पड़ी हाथ की सर्जरी

Ravi Teja got injured during the shooting of RT75: साउथ के मोस्ट पॉपुलर एक्टर रवि तेजा इन दिनों अपने कई प्रोजेक्ट की वजह से बिजी हैं, लेकिन फिलहाल तो रवि तेजा की तरफ से फैन्स को दुखी करने वाली खबर सामने आई है। बता दें कि एक्टर एक फिल्म की शूटिंग के दौरान घायल हो गए हैं। बताता जा रहा है कि उनके दाहिने हाथ की मांसपेशी फट गई है, लेकिन इतने दर्द में होने के बाद भी उन्होंने शूटिंग नहीं रोकी। वह लगातार काम करते रहे इसका अंजाम यह हुआ कि उनकी चोट और भी गंभीर हो गई।
रवि तेजा के हाथ की हुई सर्जरी
जैसे ही रवि तेजा को अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर्स ने बिना देर किए उन्हें सर्जरी करवाने की सलाह दी। बता दें कि एक्टर के हाथ की सर्जरी हो चुकी है। डॉक्टर्स का कहना है कि उन्हें रेस्ट की सख्त जरूरत है। वहीं एक्टर की टीम के एक मेंबर ने बयान देते हुए कहा कि 'रवि तेजा को हाल ही में RT75 की शूटिंग के दौरान दाहिने हाथ की मांसपेशियों में चोट लग गई है। उन्होंने चोट लगने के बाद भी शूटिंग चालू रखी, लेकिन दुर्भाग्य से उनकी स्थिति बिगड़ गई। कल यशोदा अस्पताल में उनकी सर्जरी सफलतापूर्वक कई गई। डॉक्टर्स का कहना है कि उन्हें पूरी तरह ठीक होने के लिए लगभग 6 हफ्ते आसाम करने की जरूरत है।'
मिस्टर बच्चन नहीं दिखा पाई कमाल
फिल्मों की बात करें तो आखिरी बार रवि तेजा को 'मिस्टर बच्चन' में देखा गया था। यह फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जरा भी कमाल नहीं दिखा पाई। यह फिल्म अजय देवगन की फिल्म रेड का तेलुगू रीमेक है। इसके अलावा भी रवि तेजा कई बड़ी फिल्मों का हिस्सा हैं जिसकी शूटिंग की जानी है। फिलहाल तो अभी उन फिल्मों के नाम का खुलासा नहीं हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications











