प्रेस कॉन्फ्रेंस में फूट-फूटकर रोए रवि मोहन, पत्नी आरती पर लगाए काला जादू और ब्लैकमेलिंग करने के आरोप!
Ravi Mohan Breaks Down In Press Conference: तमिल के जाने-माने अभिनेता रवि मोहन पिछले काफी लंबे समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। उनकी पत्नी आरती से तलाक और सिंगर केनीशा फ्रांसिस के साथ में लिंक अप की खबरें खूब सामने आई। हाल ही में सिंगर की तरफ से एक पोस्ट भी शेयर की गई जिसमें उन्होंने चेन्नई छोड़ने का भी दावा किया था। इन सब के बाद में उनकी इस पोस्ट को रवि मोहन के ब्रेकअप से भी जोड़ दिया गया था। लेकिन अब हाल ही में रवी मोहन ने चेन्नई में एक प्रिंस कॉन्फ्रेंस रखी और इसमें उन्होंने ब्रेक का ऐलान कर दिया है। साथ ही कहा है कि जब तक वह चीजों को सही नहीं कर लेते वह एक्टिंग में वापिस नहीं जाएंगे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोते नजर आए रवि मोहन
जानकारी के लिए आपको बता दें कि रवि मोहन प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्नी पर आरोप लगाते नजर आए। साथ ही केनीशा फ्रांसिस के साथ अपने रिश्ते की वजह से ट्रोल होने पर भी रिएक्शन दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें बेवजह का अपमान का सामना करना पड़ रहा था। साथ ही अभिनेता ने यह भी दावा किया कि उन्हें कई सालों तक गुलाम की तरह रखा गया। एक्टर ने कहा कि "बहुत हो चुका है। मैं सालों से चुप हूं। लेकिन अब समझ आ चुका है कि लोग सोचते हैं कि रवि मोहन एक बहुत ही नरम दिल का इंसान है। मैं पहले ऐसा ही था लेकिन अब ऐसा नहीं हूं।"
एक्टिंग से ब्रेक लिया ब्रेक
रवि मोहन ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "लोग मेरे धैर्य की परीक्षा ले रहे हैं।" प्रेस कॉन्फ्रेंस में वह काफी ज्यादा इमोशनल होते नजर आए और चीखते-चिल्लाते हुए भी दिखाई दिए। आंखों में आंसू लिए उन्होंने कहा कि "जब तक मेरा तलाक नहीं हो जाता है मैं एक्टिंग नहीं करूंगा। जब मेरा तलाक हो जाएगा तो मेरा जीवन फिर से नॉर्मल हो जाएगा। जब मेरी साइबर बुलिंग बंद हो जाएगी तो मैं वापस आ जाऊंगा। मैंने फिल्म इंडस्ट्री में दो दशक से भी ज्यादा तक काम किया है और ज्यादातर फिल्में मेरी सफल भी रही है।"
VIDEO | Chennai, Tamil Nadu: "I will not act in films until my divorce is sorted," says Actor Ravi Mohan, as he turns emotional during press meet.
— Press Trust of India (@PTI_News) May 16, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/4YvlI2l3EO
पत्नी पर लगाया काला जादू करने का आरोप
रवि मोहन ने इस प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अपनी पत्नी आरती पर कई सारे गंभीर आरोप लगा दिए हैं। उन्होंने यह भी दावा किया है कि उनकी पत्नी उन पर काला जादू करवाती थी। उनको खून की उल्टी भी होने लग गई थी। अभिनेता ने दावा किया कि ऐसा पहले भी हो चुका है। इस दौरान वह अपना आप भी खो देते हैं। एक्टर ने कहा की आरती उन्हें कथित तौर पर ब्लैकमेल भी करती थी।


Click it and Unblock the Notifications