Pushpa 2 के सेट से सामने आया रश्मिका मंदाना का फर्स्ट लुक, नया अवतार उड़ा देगा आपके होश...

Rashmika Mandanna

Rashmika Mandanna's first look revealed from Pushpa 2 Set: साउथ की जानी मानी एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) को पुष्पा (Pushpa) फिल्म के लिए याद किया जाता है। दोनों की शानदार केमिस्ट्री ने फैन्स का दिल जीत लिया था। वहीं अब फैन्स को पुष्पा 2 के रिलीज होने का इंतजार है। बता दें कि पुष्पा 2 इसी साल 15 अगस्त को रिलीज की जाएगी। पुष्पा का पार्ट 1 काफी पसंद किया गया था। फिल्म ने अंधाधुंध कमाई भी की थी। वहीं अब पुष्पा का पार्ट 2 भी देखने लायक है। बता दें कि हाल ही में पुष्पा की श्रीवल्ली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल यह वीडियो सेट से वायरल हुआ है। इस वीडियो में रश्मिका को देख फैन्स क्रेजी हो गए हैं।

सामने आया रश्मिका का लुक
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि श्रीवल्ली यानी कि रश्मिका मंदाना खूबसूरत लाल रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं उन्होंने गोल्ड ज्वैलरी पहनी हुई है। साथ ही में मैचिंग का गजरा लगा रखा है। रश्मिका का ये देसी लुक फैन्स का दिल जीत रहा है। बता दें कि इस वीडियो को रश्मिका मंदाना के फैन पेज पर शेयर किया गया है। जिस पर फैन्स के जमकर कमेंट्स आ रहे हैं। वहीं वीडियो में भी रश्मिका फैन्स से घिरी दिख रही हैं।

इन प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं रश्मिका
काम की बात करें तो इन दिनों रश्मिका साउथ के साथ ही बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ रही हैं। पुष्पा के अलावा वे चावा, वी एन आर ट्रियो और द गर्लफ्रेंड में रश्मिका नजर आने वाली हैं। बता दें कि ये सभी फिल्में साल 2024 में रिलीज होने वाली हैं। बता दें कि रश्मिका मंदाना ने गुडबॉय फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में वे अमिताभ बच्चन के साथ नजर आई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X