रश्मिका पर चढ़ा विजय के नाम का रंग, दूल्हा-दुल्हन की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें आईं सामने

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी 26 फरवरी को होने जा रही है। हर किसी को उनकी शादी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार है। बता दें कि दोनों की शादी कोई आम शादी नहीं बल्कि बेहद ही शाही शादी होने जा रही है। कभी पूल पार्टी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं तो कभी 'विरोश क्रिकेट लीक' की, लेकिन आपको बता दें कि जिन तस्वीरों का फैन्स को इंतजार था वह तस्वीरें अब इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं।

Rashmika Mandanna Vijay deverakonda

विरोश की हल्दी तस्वीरें आईं सामने

जी हां, रश्मिका और विजय की हल्दी सेरेमनी हो चुकी है। हाल ही में कपल ने अपने इंस्टा हैंडल की स्टोरी पर अपनी हल्दी की कुछ झलकियां शेयर की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि ओपन एरिया में दोनों की हल्दी सेरेमनी हो रही है। वायरल हो रही तस्वीरों में देखा जा सकता है कि गुलाब की पंखुड़ियों से सजा एक बड़ा सा थाल लगा है। दो छोटे स्टूल रखे हैं और पीछे गेंदे के फूलों की सजावट की गई है जो हल्दी के फंक्शन को बहुत ही खूबसूरत बना रहा है।

फूलों से सजा पूरा होटल

अन्य तस्वीरों में देखा जा सकता है कि गेस्ट के लिए बाहर गार्डन में सिटिंग की व्यवस्था की गई है जिसे येलो कलर से डेकोरेट किया गया है। इसके अलावा रंग बिरंगी डिजाइन और कार्टून भी तस्वीरों में देखे जा सकते हैं। होटल में जिस लोकेशन पर हल्दी हो रही है वहां बने पूल को भी फूलों से सजाया गया है। इन तस्वीरों और वीडियो को देख फैन्स तो कमेंट करते थक नहीं रहे हैं जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अब तक की बेस्ट शादी। तो वहीं दूसरे ने लिखा- कब से इंतजार था आखिरकार ड्रीम पूरा होने जा रहा है।

दो रीति रिवाजों से होगी दोनों की शादी

बताया जा रहा है कि दिन में विजय के परिवार की तेलुगू परंपरा के हिसाब से शादी होगी और शाम को रश्मिका के परिवार के हिसाब से कोडावा की रस्म की जाएगी। दोनों के परिवार वाले मिल जुलकर एक दूसरे की रीति रिवाजों का सम्मान कर रहे हैं और शादी की पूरी तरह से पारंपरिक बना रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X