Rashmika-Vijay Honeymoon: एक रात के 2.5 लाख रुपए.. जानिए इतना महंगा क्यों है हनीमून विला?
Rashmika-Vijay Honeymoon: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इस वक्त हनीमून पर हैं। उनकी तस्वीरें जैसे ही सामने आती हैं तो सोशल मीडिया पर धमाका हो जाता है। थाईलैंड में हनीमून मनाता ये कपल कितना खुश है वो तस्वीरों से अंदाजा लगाया जा सकता है।

कभी वो पूल के किनारे रोमांस करते दिख रहे हैं तो कभी टैरेस पर। कभी रश्मिका विजय की गोद में नजर आ रही हैं तो कभी विजय उनको हवा में उठाए हुए दिखाई दे रहे हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी कई तस्वीरें सामने आई हैं।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि थाईलैंड के जिस विला में दोनों ठहरे हैं उसका किराया कितना है? अगर नहीं तो ये नंबर सुनकर आपके होश उड़ने वाले हैं। दोनों स्टार्स करोड़पति हैं और उनका हनीमून इतना शानदार तो होना ही था।
Rashmike-Vijay Honeymoon Trip: रश्मिका-विजय के हनीमून विला का किराया कितना है
रिपोर्ट्स की मानें तो थाईलैंड में ये कपल एक आलीशान निजी विला में रह रहा है। बता जा रहा है ये काफी शानदार प्रॉपर्टी है, जहाँ से समुद्र साफ नजर आता है और बेडरूम भी काफी बड़ा है। पूरी तरह से प्राइवेसी रहे इसको इस तरह से डिजायन किया गया है। हैरान वाली है कि इस विला का एक रात का किराया लगभग 2.5 लाख रुपए है। लेकिन ये छुट्टी बिताने के लिए एक शानदार जगह है जिसमें आपको शांत सुबह और पूल में समय बिताने से लेकर दोस्तों के साथ इनडोर गेम्स और मूवी नाइट्स तक, दोनों शादी के जश्न के बाद एक सुकून भरे ब्रेक का आनंद ले सकते हैं। यही कारण है कि इसका किराया इतना महंगा है।
Rashmike-Vijay Honeymoon Wedding: उदयपुर में हुई थी शादी
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा काफी समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 26 फरवरी 2026 को शादी के बंधन में बंधे थे। उन्होने राजस्थान के उदयपुर स्थित आईटीसी मोमेंटोस रिसॉर्ट में एक निजी समारोह में शादी की थी। फैंस के लिए इस शादी की तस्वीरें देखना किसी सपने की तरह था कि क्योंकि एक वक्त ऐसा लगा था कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है।


Click it and Unblock the Notifications















