..................... Rashmika mandanna thanked the fans who wished her birthday in a special way - Hindi Filmibeat

Rashmika mandanna Birthday: एक्ट्रेस ने जन्मदिन विश करने वाले फैंस का खास अंदाज में किया आभार व्यक्त

Rashmika mandanna Birthday

Rashmika mandanna Birthday: साउथ सुपरस्टार रश्मिता मंदाना का आज जन्मदिन है, एक्ट्रेस आज 27 साल की हो गई हैं। ऐसे में जन्मदिन के अवसर पर देश भर से कई सारे फैंस ने रश्मिका को शुभकामनाएं दी और बधाई सदेंश भेजे। तो फैंस का अभार व्यक्त करते हुए एक्ट्रेस ने एक बहुत ही प्यारा सा वीडियो साझा किया है।

सोशल मीडिया पर रश्मिका ने जो वीडियो शेयर किया है इसमें उन्हें अपने फैंस का जन्मदिन पर बधाई ने के लिए आभार व्यक्त करते हुए देखा जा सकता है। उनकी वीडियो को आधे घंटे में साढ़े 4 लाख के करीब लाइक्स मिले हैं।

वीडियो में रश्मिका मंदाना ने खूबसूरत टीशर्ट पहन रखी है। उनके बाल खुले हुए हैं। उन्होंने एक अंगूठी भी पहन रखी है और वह खुश नजर आ रही है। वह अपने फैंस से कैमरे की ओर देखकर चर्चा कर रही है और सभी का शुक्रिया अदा कर रही हैं।

रश्मिका मंदाना फिल्म एक्ट्रेस है। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। वह पुष्पा द राइज फिल्म से काफी फेमस हुई है। इस फिल्म में उनके अलावा अल्लू अर्जुन की अहम भूमिका है। इस फिल्म का दूसरा भाग जल्द आ रहा है।

वहीं हाल ही में रश्मिका मंदाना हाल ही में आईपीएल 2023 की ओपनिंग सेरेमनी में नजर आई थी। उन्होंने नाटू-नाटू पर परफॉर्म किया था। इसमें उनके अलावा तमन्ना भाटिया और अरिजीत सिंह ने भी लाइव परफॉर्म किया था।

आपको बता दे, रश्मिका मंदाना अपनी बिंदास और लग्‍जरी लाइफस्‍टाइल के लिए जानी जाती हैं। एक आकंड़े के अनुसार, साल 2023 तक उनकी कुल संपत्ति 80 लाख डॉलर है। उनकी हर महीने की कमाई करीब 60 लाख रुपये है, जबक‍ि सालाना करीब 8 करोड़ रुपये की कमाई करती हैं।

Read more about: rashmika mandanna birthday
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X