Pushpa 2 रिलीज से पहले रश्मिका मंदाना ने अल्लू अर्जुन को भिजवाया खास तोहफा, गिफ्ट देख एक्टर ने की तारीफ

Rashmika mandanna

Rashmika mandanna sent a gift to allu arjun: इन दिनों एक ही फिल्म सभी की जुबान पर है। वह है पुष्पा 2 जो अगले महीने रिलीज होने जा रही है। फिल्म के रिलीज होने में अभी लंबा समय है, लेकिन हाइप की वजह से फिल्म के टिकट देश विदेश में अभी से बिकने शुरू हो चुके हैं।

लोगों में फिल्म को लेकर इतना क्रेज देख यह तो साफ हो गया है कि फिल्म पहले से भी डबल एक्साइटमेंट लेकर आने वाली है। जी हां, फिल्म की कहानी के साथ ही फिल्म के किरदारों को लेकर भी फैन्स में अलग जोश है। फैन्स तो रश्मिका और अल्लू की एक्टिंग के दीवाने हैं। बता दें कि दोनों की जोड़ी जितनी स्ट्रांग स्क्रीन पर दिखती है। उतनी ही रियल लाइफ में भी है।

बता दें कि रश्मिका ने फिल्म रिलीज से पहले अल्लू के लिए खास गिफ्ट भिजवाया है। अल्लू अर्जुन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक प्यारा पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उनकी पुष्पा को-स्टार रश्मिका मंदाना का दिल छू लेने वाला जेश्चर देखने मिल रहा है।

अल्लू अर्जुन ने इस पोस्ट में खूबसूरत नोट और प्यारे गिफ्ट की झलक शेयर की है, जो उन्हें रश्मिका से मिला है। अपने पोस्ट में उन्होंने रश्मिका को धन्यवाद कहा है। इस गिफ्ट को पाकर अल्लू बेहद खुश नजर आ रहे हैं। क्योंकि इस पोस्ट में लिखा है- 'मेरी मां ने कहा था कि किसी को चांदी का तोहफा देने से उसे सौभाग्य प्राप्त होता है।

मुझे उम्मीद है कि यह छोटी सी चांदी और मिठाई आपके लिए और ज्यादा सौभाग्य, सकारात्मकता और प्यार लेकर आएगी। आपको और आपके खूबसूरत परिवार को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं।' इसके जवाब मे अल्लू ने लिखते हैं 'थैंक यू डियर। अब बहुत सारे लक की जरूरत है'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X