रश्मिका मंदाना ने संगीत में लगाए चार चांद, इस गाने पर डांस कर दिया विजय को सरप्राइज
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना आज यानी कि 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों की शादी की तस्वीरों का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन आपको बता दें कि बीते दिन कपल का संगीत था। जिसमें रश्मिका मंदाना ने चार चांद लगा दिए।

जी हां, हर कोई रश्मिका विजय की शादी और संगीत की तस्वीरों और वीडियो का इंतजार कर रहा है। बता दें कि हाल ही में रश्मिका का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। कई यूजर्स और फैन यह दावा कर रहे हैं कि यह फुटेज रश्मिका के संगीत का है।
रश्मिका ने दिया विजय को सरप्राइज
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रश्मिका ऑरेंज कलर की साड़ी पहनकर फिल्म 'पुष्पा 2' के मोस्ट पॉपुलर गाने 'अंगारों सा' पर जोरदार डांस करती नजर आ रही हैं। रश्मिका विजय को ऐसा सरप्राइज देती हैं कि विजय तो बस रश्मिका को देखते ही रह जाते हैं। न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक रश्मिका का डांस देख विजय देवरकोंडा की मां इमोशनल हो जाती हैं।
शादी होगी बेहद खास
आपको बता दें कि दोनों की शादी कोई आम शादी नहीं है बल्कि बेहद ही खास अंदाज से होने जा रही है दोनों की शादी। जहां दिन में विदेशी कल्चर को अपनाता परिवार नजर आ रहा है जापनी खाना हो रहा है पूल पार्टी हो रही है वहीं शाम को परिवार ट्रेडिशनल रीति रिवाज से सारे फंक्शन निभा रहा हैं। हल्दी और संगीत की रस्म हो चुकी है शादी की तैयारियां चल रही हैं। बताया जा रहा है कि तड़के सुबह ही विजय और रश्मिका की शादी की रस्में शुरू की जा चुकी हैं। दोनों पहले तेलुगू रीति रिवाज से शादी करेंगे। वहीं शाम को रश्मिका के घर वाले अपने रीति रिवाजों को फॉलो करते नजर आएंगे। दोनों की शादी बेहद ही इंटरेस्टिंग होने वाली है दोनों की वेडिंग पिक्चर्स का फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











