साउथ के इस हिट एक्टर से सगाई तोड़ पॉपुलर कन्नकड़ एक्ट्रेस ने 8 साल बाद बॉयफ्रेंड को पहनाई रिंग ? सामने आई फोटो

रश्मिका मंदाना साउथ की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस की लिस्ट में काफी आगे हैं। बता दें कि रश्मिका मंदाना कन्नड़, तमिल, तेलुगू फिल्म के साथ ही बॉलीवुड में भी अपना टैलेंट दिखा चुकी हैं। तगड़ी फैन फॉलोइंग रखने वाली रश्मिका आए दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चाओं में बनी रहती हैं। रश्मिका मंदाना विजय देवरकोंडा के साथ अपने रिश्ते को लेकर आए दिनों चर्चाओं में बनी रहती हैं। भले ही आज तक रश्मिका मंदाना ने विजय के साथ अपना रिश्ता ऑफिशियल ना किया हो, लेकिन लगातार साथ में स्पॉट होने के बाद और दोनों के स्ट्रांग बॉन्ड को देखते हुए फैन्स समझ गए हैं कि दोनों एक दूसरे के साथ रिश्ते में हैं वो भी आज से नहीं कई सालों से।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही रश्मिका की सगाई की अंगूठी
बता दें कि हाल ही में रश्मिका मंदाना को पब्लिक एरिया में स्पॉट किया गया। इस दौरान रश्मिका मंदाना काफी खूबसूरत और अलग नजर आईं। व्हाइट शर्ट, काला चश्मा, स्टाइलिश हेयरस्टाइल से ज्यादा जो खास नोटिस किया गया वह थी उनकी अंगूठी। जी हां, रिंग फिंगर में उन्होंने खूबसूरत हीरे की अंगूठी पहनी हुई है। रश्मिका ना सिर्फ पब्लिक एरिया में नजर आईं बल्कि अपनी रिंग को भी उन्होंने फ्लॉन्ट किया। रश्मिका की यह तस्वीर इंटरनेट पर तूफान की तरह फैल रही है। इन तस्वीरों को देखने के बाद फैन्स एक्ट्रेस से पूछ रहे हैं कि क्या सच में आपने सगाई कर ली ?
Touchdown Dubai! @iamRashmika is all set to dazzle at @siima Awards 2025 ✨ #SIIMA2025 #RashmikaMandanna pic.twitter.com/03GxIUIRf7
— Rashmika Trends (@RashmikaTrends) September 5, 2025
कैसी है दोनों की लव स्टोरी
कुछ फैन्स का ऐसा मानना है कि जब दोनों 'गीता गोविंदम' फिल्म की शूटिंग कर रहे थे तब दोनों एक दूसरे के काफी नजदीक आए। दोनों के बीच दोस्ती हुई और दोनों काफी अच्छे दोस्त बन गए धीरे-धीरे दोनों का रिश्ता और भी मजबूत बन गया। बता दें कि रश्मिका कुछ समय पहले मालदीव वेकेशन पर भी गई थीं। जहां विजय की मौजूदगी देखी गई थीं, लेकिन इसके बाद भी दोनों ने ना तो अपना रिश्ता पब्लिक किया है और न ही इन अफवाहों का खंडन किया है। फिलहाल तो फैन्स रश्मिका की अंगुलि में रिंग देखने के बाद यह जानने के लिए बेताब हैं कि क्या सच में दोनों ने सगाई कर ली है ?


Click it and Unblock the Notifications