शादी से पहले जश्न में डूबीं रश्मिका! श्री लंका में मनाई बैचलरेट पार्टी, तस्वीरों ने हिलाया इंटरनेट
साउथ से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री तक में धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी शादी को लेकर जमकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। बता दें कि रश्मिका मंदाना विजय देवरकोंडा को लंबे समय से डेट कर रही हैं। वहीं पिछले दिनों खबरें आई थीं कि उन्होंने विजय के साथ सगाई कर ली है और अब दोनों की शादी की डेट भी पास है। वहीं दोनों शादी के बंधन में बंधें उससे पहले ही रश्मिका ने अपने दोस्तों के लिए बैचलरेट पार्टी का इंतजाम किया है।

विजय संग फेरे लेने से पहले रश्मिका ने एंजॉय की बैचलरेट पार्टी
एक्ट्रेस अपनी बैचलरेट पार्टी मनाने के लिए श्री लंका गई हैं वो भी अपनी लंबी चौड़ी गर्ल्स गैंग के साथ। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा हैंडल पर अपनी बैचलरेट पार्टी की कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि रश्मिका फुल एंजॉय करती दिख रही हैं। रश्मिका कभी श्री लंका की खूबसूरती को दिखाती नजर आ रही हैं तो कभी अपनी सहेलियों के साथ समंदर के मजे ले रही हैं। कभी वह नाइट पार्टी एंजॉय करती दिखती हैं तो कभी वह खूबसूरत सनसेट का आनंद लेती नजर आ रही हैं।
2 दिन के वेकेशन पर निकलीं रश्मिका
रश्मिका अपनी दोस्तों के साथ खूब एंजॉय करती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करने के साथ ही रश्मिका कैप्शन में लिखती हैं- 'मुझे 2 दिन की छुट्टी मिली तो मैं अपनी गर्ल्स गैंग के साथ घूमने निकल आई। हमने श्री लंका की कई खूबसूरत लोकेशन विजिट कीं। गर्ल्स ट्रिप चाहें कितनी भी छोटी क्यों ना हो पर सबसे अच्छी होती है। इनमें से कुछ गायब हैं, लेकिन वे भी सबसे अच्छी हैं।' बता दें कि रश्मिका की ये तस्वीरों इंटरनेट पर छा गई हैं। इन तस्वीरों पर यूजर्स के कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वाऊ फुल एंजॉयमेंट। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- यानी की अब शादी की शहनाइयां जल्द ही बजने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications











