Rashmika Mandanna: पहली बार महिला केंद्रित फिल्म 'रेनबो' को लेकर एक्ट्रेस ने की घोषणा

Rashmika Mandanna: साउथ एक्ट्रेस अभिनेत्री रश्मिका मंदाना जल्द ही अपनी पहली बार महिला केंद्रित फिल्म रेनबो में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म को लेकर एक्ट्रेस के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
अभिनेत्री ने फैंस के साथ खुशखबरी साझा की है। 'पुष्पा: द राइज', 'वरिसु', 'डियर कॉमरेड' और 'गुडबाय' जैसी विभिन्न फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरने के बाद अब रश्मिका ने अपनी नई फिल्म की घोषणा की है, जिसका शीर्षक है 'रेनबो'।
बता दे कि, यह रश्मिका की पहली महिला केंद्रित फिल्म होगी। इस खबर के बाद से अब रश्मिका के फैंस बहुत खुश नजर आ रहे हैं। दरअसल, आज सोमवार (3 अप्रैल) को रश्मिका मंदाना ने अपनी नई फिल्म 'रेनबो' का पोस्टर शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'रेनबो जीवन के विभिन्न रंग। यह मेरे लिए बेहद खास है। मुझे उम्मीद है कि मुझे आप सभी का आशीर्वाद और प्यार मिलेगा। मैं वास्तव में आशा और प्रार्थना करती हूं कि यह मेरा अगला पसंदीदा चरित्र बने।'
#Rainbow ..🌈
— Rashmika Mandanna (@iamRashmika) April 3, 2023
The different colours of life.
This is extremely special to me.. 🥹
I hope I have all of your blessings and love.. ❤️❤️
And I really hope and pray that this becomes your next favourite characters of mine.. ❤️❤️😙🌻 https://t.co/2Om3ZSAxvv
रिपोर्ट्स के अनुसार सोमवार को हैदराबाद में एक पूजा समारोह के बाद फिल्म 'रेनबो' को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया गया। इस दौरान रश्मिका मंदाना गुलाबी सूट में बला की खूबसूरत लग रही थीं।
फिल्म को लेकर बता दे कि, फिल्म 'रेनबो' एक आकर्षक रोमांटिक ड्रामा है और इसका निर्माण ड्रीम वॉरियर्स पिक्चर्स ने किया है। फिल्म में रश्मिका मंदाना के साथ देव मोहन भी अहम भूमिका में हैं। रश्मिका ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में फिल्म के बारे में बात की।


Click it and Unblock the Notifications