रश्मिका मंदाना ने अनाउंस की नई फिल्म, दमदार लुक में किया फैंस को सरप्राइज

Rashmika Mandanna New Film- इंडिया की स्वीटहार्ट कही जाने वाली रश्मिका मंदाना, जिन्होंने हाल ही में कुबेरा और पुष्पा 2 जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं, ने गुरुवार सुबह फैंस को बड़ा सरप्राइज दे दिया!
इस वक्त की बॉक्स ऑफिस क्वीन ने अपनी अगली फिल्म की अनाउंसमेंट कर दी है, जिसमें वो एक दमदार और अब तक कभी न देखे गए अवतार में नजर आने वाली हैं! रश्मिका मंदाना इस वक्त ऐसी अदाकारा हैं जो कि किसी भी फिल्म को छूती हैं तो वो कमाल करती हैं। चाहे वो हिंदी फिल्मों में काम करें या फिर साउथ में धमाका करती रहती हैं।
पोस्टर में रश्मिका मंदाना एक दमदार और निडर अवतार में नजर आ रही हैं, हाथ में भाला लिए हुए। अपने इस पहले लुक को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "आप सबको आखिरकार दिखा पा रही हूं कि हम किस पर इतनी मेहनत कर रहे थे! ये रश्मिका आपने पहले कभी नहीं देखी होगी... और मैं बेहद एक्साइटेड हूं!" पोस्टर पर लिखा "Rashmika Unleashed" उनके इस नए अंदाज़ पर एकदम सही बैठ रहा है।
इस प्रोजेक्ट को 'अनफॉर्मूला फिल्म्स' नाम के प्रोडक्शन हाउस का साथ मिला है। ऐसे में, अब सबकी नजरें शुक्रवार पर टिकी हैं और फैंस को जानने की बेसब्री है कि आखिर रश्मिका के इस धमाकेदार अवतार में क्या खास होने वाला है। देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म क्या कमाल करती है।


Click it and Unblock the Notifications