रश्मिका-विजय के प्री-वेडिंग फंक्शन ने लगाए चार चांद, पहले जापानी डिनर फिर पूल पार्टी और अब...
साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लेने वाले रश्मिका मंदाना और विजय देवराकोंडा आए दिनों चर्चाओं में रहते हैं। खास करके अपनी रिलेशनशिप को लेकर। आपको बता दें कि जब से दोनों ने गीता गोविंदम फिल्म की है तब से ही दोनों के अफेयर के चर्चे हैं। दोनों की केमिस्ट्री लोगों को इतनी पसंद आई कि दोनों रियल कपल ही बन गए।

रखी है खास प्राइवेसी पॉलिसी
वहीं लंबे समय तक डेट करने के बाद अब कपल शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। बता दें कि शादी को लेकर दोनों ने ही काफी प्राइवेसी रखी है। बताया जा रहा है कि दोनों ने ही बॉलीवुड से किसी को भी न्योता नहीं दिया है। दोनों उदयपुर में एक ग्रैंड लेवल की शादी अटेंड करने जा रहे हैं और जो भी गेस्ट इस शादी में शामिल होंगे उन्हें फोन रखना एलाउड नहीं होगा। इतना ही नहीं सभी गेस्ट से कपल ने NDA (Non Disclosure Agreement) साइन करवाया है। इस एग्रीमेंट के तहत कोई भी गेस्ट शादी की किसी भी तरह की कोई भी तस्वीर या वीडियो शेयर नहीं कर पाएगा।
जापानी डिनर और पूल पार्टी ने खींचा फैन्स का ध्यान
रश्मिका मंदाना ने हाल ही में अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक फूलों से सजी हुई टेबल की फोटो शेयर की है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि फूलों -फलों की सजावट और कस्टमाइज मेन्यू टेबल पर रखा है। इससे भी खास टेबल पर रश्मिका और विजय का हैशटैग 'विरोश' लिखा है। प्रीवेडिंग फंक्शन की इनसाइड फोटोज़ ने फैन्स का ध्यान खींच लिया है।़
पूल में एंजॉय करते दिखे विजय
जहां रश्मिका जापानी डिनर एंजॉय कर रही हैं वहीं विजय देवरकोंडा ने पूल में एंजॉय करते हुए दो तस्वीरें साझा की हैं। इन फोटोज में देखा जा सकता है कि विजय अपने परिवार और दोस्तों के साथ पूल में बॉल खेलते नजर आ रहे हैं। पूल में शानदार ड्रिक्स पी कर दूल्हा पार्टी भी जमकर प्री-वेडिंग फंक्शन एंजॉय करती नजर आ रही है।
कब है शादी
आपको बता दें कि 24 फरवरी से दोनों के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो रहे हैं। जैसे हल्दी, मेहंदी, संगीत। बताया जा रहा है कि हल्दी ओपन कोर्टयार्ड में होगी। संगीत और मेहंदी साउथ इंडियन ट्रेडिशनल स्टाइल में किया जाएगा। वहीं 26 फरवरी को सुबह ही दोनों ट्रेंडिशनल रीति रिवाज के मुताबिक शादी के बंधन में बंधेंगे।


Click it and Unblock the Notifications












