..................... Rashmika Mandanna and Vijay deverakonda will got married on this date, wedding invitation photo viral - Hindi Filmibeat

इस तारीख को शादी के बंधन में बंधेंगे रश्मिका-विजय, वेडिंग कार्ड का फोटो हुआ वायरल

साउथ के पॉपुलर एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी निजी जिदंगी को लेकर चर्चाओं में हैं। बता दें कि दोनों ने पिछले साल गुपचुप शादी रचा ली थी। दोनों की सगाई की भनक फैन्स को तब लगी जब रश्मिका और विजय के उंगली में अंगूठी को नोटिस किया गया। भले ही दोनों ने अपनी सगाई की कोई खबर शेयर ना की हो, लेकिन शादी की खबर तो वह छिपा कर भी नहीं छिपा पा रहे हैं।

Rashmika Mandanna and Vijay deverakonda

रश्मिका और विजय का वेडिंग इनविटेशन हुआ वायरल

जी हां, अभी तक बताया जा रहा था कि दोनों की शादी 5 या 6 फरवरी को हो सकती है, लेकिन इस तारीख के निकल जाने के बाद भी जब फैन्स को दोनों की शादी की तस्वीरें देखने को नहीं मिलीं तब फैन्स काफी उदास हो गए, वहीं अब हाल ही में ताजा खबर आ रही है कि विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना 5 को नहीं बल्कि इस दिन शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं और यह कोई उड़ती उड़ाती खबर नहीं है बल्कि हाल ही में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी का एक वेडिंग इनविटेशन का फोटो किसी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया है जिसमें दोनों की शादी की डेट साफ लिखी हुई है।

इस दिन शादी के बंधन में बंधेंगे रश्मिका और विजय

इस इनविटेशन कार्ड के मुताबिक रश्मिका और विजय 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। वेडिंग डेट के साथ ही रिसेप्शन की डेट भी लिखी गई है। बताया जा रहा है कि 4 मार्च को दोनों का रिसेप्शन होगा। वेडिंग इनविटेशन पर लिखा है कि 'हमारे परिवार के प्यार और आशिर्वाद से मैं और रश्मिका 26.02.26 को एक छोटे और खास समारोह में शादी करेंगे।' हालांकि अभी तक खबर थी कि दोनों उदयपुर में ग्रैंड वेडिंग करने वाले हैं, लेकिन लगातार हो रहे बदलावों के बाद इसकी पुष्टी करना भी कठिन है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X