इस तारीख को करेंगे रश्मिका-विजय शादी ? वेडिंग वेन्यू का वीडियो हुआ लीक, फूलों से सजा मंडप...
बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के मशहूर सितारे विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना आए दिनों अपनी लव स्टोरी को लेकर चर्चाओं में बने रहते हैं। दोनों एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। पिछले साल दोनों की सगाई की खबरें तेजी से उड़ी थीं। रश्मिका की उंगली में एक बेहद ही खूबसूरत डायमंड रिंग नजर आई थी जिसे देखकर फैन्स ने अनुमान लगा लिया था कि दोनों ने अपना रिश्ता कंफर्म कर दिया है। हालांकि दोनों ने ही अपनी सगाई की खबरों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया था। वहीं सगाई के बाद अब दोनों की शादी की खबरें इंटरनेट पर छाई हुई हैं।

शादी के वेन्यू से वीडियो हुआ वायरल
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदना की पॉपुलेरिटी किसी से छुपाए नहीं छुपी है। इनकी फिल्मों का क्रेज इनके फैंस में साफ देखने को मिल जाता है वहीं आए दिनों विजय और रश्मिका मंदना सोशल मीडिया पर छाए ही रहते है। बता दें हाल ही में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदना की शादी से रिलेटेड एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। जिसमें उनकी शादी की तारीख और वेन्यू का दावा किया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दो लड़कियां विजय और रश्मिका की शादी का वेन्यू दिखाती नजर आ रही हैं।
2 फरवरी को होगी शादी
आपको बता दें कि वीडियो में दावा किया गया है कि सेलेब्रिटी कपल की शादी 2 फरवरी को उदयपुर के सिटी पैलेस में होने वाली है। पैलेस बहुत ही खूबसूरत पर्दों और फूलों से सजता दिखाया जा रहा है। शादी की जोरों शोरों से तैयारियां चल रही हैं। हालांकि अभी तक विजय देवरकड़ा और रश्मिका मंदना की ओर से किसी भी तरह की कोई अधारिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। बता दें कि कपल ने हमेशा से ही अपना रिश्ता प्राइवेट रखा है। वहीं माना जा रहा है कि दोनों की शादी भी काफी प्राइवेटली की जाएगी। हालांकि फैन्स को दोनों की शादी की तस्वीरों के आने का बेसब्री से इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications











