बाकी सितारों की तरह नहीं, हो रही है रश्मिका-विजय की शाही शादी, देखें जश्न के इनसाइज Unseen Photos
साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक धूम मचाने वाले सितारे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और अब दोनों अपने इस रिलेशनशिप को नया नाम देने जा रहे हैं। फैन्स को तो दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार था। आखिरकार वो पल आ ही गया है जब फैन्स की दिली अच्छा पूरी होने जा रही है।

विरोश के फंक्शन की अनसीन फोटो देख उत्साहित हुए फैन्स
वैसे तो दोनों 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंधेंगे, लेकिन दोनों के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुके हैं। दोनों की शादी अन्य सितारों की तरह नहीं हो रही है। दोनों की शादी बेहद ही रॉयल अंदाज में हो रही है। दोनों के फंक्शन की कुछ हल्की फुल्की झलकियां सामने आ रही हैं जिसे देखकर ही फैन्स काफी उत्साहित हो रहे हैं। दोनों भले ही उदयपुर में शादी कर रहे हों, लेकिन दोनों की शादी तेलुगू रीति रिवाज के मुताबिक ही होगी।
दो अलग रीति रिवाजों से होगी शादी
जहां दिन में देसी विदेशी फंक्शन और धूम धड़का हो रहा है वहीं शाम को रीति रिवाज से रस्में की जा रही हैं। बताया जा रहा है कि दिन में विजय के परिवार की तेलुगू परंपरा के हिसाब से शादी होगी और शाम को रश्मिका के परिवार के हिसाब से कोडावा की रस्म की जाएगी। दोनों के परिवार वाले मिल जुलकर एक दूसरे की रीति रिवाजों का सम्मान कर रहे हैं और शादी की पूरी तरह से पारंपरिक बना रहे हैं।
हो रही है जश्न की तैयारी
लेकिन रीति रिवाजों के अलावा परिवार जमकर मौज मस्ती भी कर रहा है। बता दें कि कभी जापानी डिनर हो रहा है तो कभी पूल पार्टी की जा रही है। वहीं हाल ही में कुछ तस्वीरें और सामने आई हैं जिसमें देखा जा सकता है कि विरोश प्रीमियर लीग हैशटैग के साथ ही एक मैच का भी आयोजन रखा गया है। माना जा रहा है कि दूल्हे साइज और दुल्हन साइड के लोग मिलकर इस प्रीमियर लीग में हिस्सा ले रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











