रश्मिका-विजय की शादी में नहीं आएगा बॉलीवुड से कोई मेहमान, वेडिंग में बैन होंगी ये चीजें, देखें लिस्ट
साउथ और बॉलीवुड फिल्म के चर्चित सितारे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाओं में बने हुए हैं। हाल ही में उनकी शादी से जुड़ी एक अहम जानकारी सामने आई है। खबरों के मुताबिक यह कपल जल्द ही शादी के बंधन में बांधने जा रहा है। बताया जा रहा है की यह समारोह बेहद ही निजी और सीमित मेहमानों के लिए रहेगा। आइए जानते हैं कि कब और कहां होने जा रही है इस कपल की शादी।

रश्मिका मंदना और विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी शादी को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाओं में बने हुए हैं। एक करीबी सूत्र ने जानकारी देते हुए बताया की कपल की शादी को पूरी तरह निजी रखा जाएगा। वहीं सूत्र ने यह भी बताया की उनकी शादी के प्री वेडिंग फंक्शन 24 फरवरी से शुरू होने की संभावना है जबकि कपल की शादी 26 फरवरी को उदयपुर में होगी। इस खास मौके पर केवल परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। गेस्ट लिस्ट जानबूझकर छोटी राखी गई है ताकि शादी का समारोह सादगी और गोपनीयता के साथ संपन्न हो सके।
बता दें कि शादी में गोपनीयता बनाए रखने के लिए सख्त नियम बनाए गए हैं। शादी के वेन्यू पर मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक रहेगी। यहां तक कि फोटो वीडियो बनाने वाली टीम ने भी एक एग्रीमैंट साइन करवाया गया है। इतना ही नहीं इंडस्ट्री से किसी भी स्टार या अन्य सेलिब्रिटी को भी आमंत्रित नहीं किया गया है। खबरों के मुताबिक यह वेडिंग अन्य सेलिब्रिटी वेडिंग से अलग होगी। इस वेडिंग में कपल अपने खास दिन को केवल अपने करीबी लोगों के साथ मानने का इरादा किया है। बताया यह भी जा रहा है कि शादी के कुछ समय बाद दोनों रिसेप्शन रखेंगे जिसमें वह अपने तमाम मेहमानों, सेलिब्रिटी और दोस्तों को भी बुलाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications











