रश्मिका और विजय देवरकोंडा ने गुपचुप कर ली सगाई ? इस तस्वीर को देख फैन्स बोले-बधाई हो...

Rashmika mandanna

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा दोनों ही फैन्स के फेवरेट स्टार्स में से एक हैं। बता दें कि दोनों के अफेयर की खबरें सालों से चलती चली आई हैं। ऐसे में दोनों को कई बार वेकेशन पर भी जाते देखा गया है। दोनों एक ही समय पर एक ही लोकेशन की तस्वीरें डालते थे। जिससे फैन्स ने अंदाजा लगा लिया कि दोनों एक दूसरे के लिए सीरियस हैं। सोर्स की मानें तो दोनों को एक दूसरे को डेट करते हुए लंबा समय बीत चुका है और अब दोनों शादी के बंधन में बंधने की तैयारी कर रहे हैं।

क्या गुपचुप दोनों ने कर ली सगाई

बता दें कि रश्मिका और विजय देवरकोंडा की सगाई को लेकर जमकर चर्चे हो रहे हैं। बीते दिनों विजय देवरकोंडा की एक तस्वीर सामने आई थी जिसमें देखा गया कि उनकी रिंग फिंगर में एक खूबसूरत रिंग नजर आ रही है। तब तो फैन्स को सिर्फ शक हुआ था, लेकिन अब जब से फैन्स ने रश्मिका के हाथ में ही खूबसूरत डायमंड रिंग देखी है तब से फैन्स कंफर्म हो चुके हैं कि दोनों ने गुपचुप सगाई कर ही ली है।

रश्मिका की रिंह देख लोगों ने यूं किया रिएक्ट

दरअसल हाल ही में रश्मिका ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें 'थामा' का गाना बज रहा है। और इस गाने पर वह अपने पेट के साथ खेलती नजर आ रही हैं। इसी दौरान रश्मिका का हाथ नजर आता है जिसमें उनकी रिंग फिंगर में फैन्स ने एक खूबसूरत डायमंड रिंग देखी। रश्मिका की डायमंड रिंग देखने के बाद लोगों के मिले जुले कमेंट्स आ रहे हैं। जहां एक यूजर ने लिखा कि यह जानबूझकर ऐसा वीडियो डाल रही हैं जिससे रिंग दिखे और गॉसिप बने। वहीं दूसरे ने लिखा- सो क्यूट बधाई हो आप दोनों को। तो वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- समझ नहीं आ रहा है कि यह गाने का प्रमोशन है या रिंग का।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X