अल्लू अर्जुन के भाई की शादी की रस्मों में शामिल हुए 'Virosh', साथ की पेली कोंडुकु सेरेमनी
न्यूली मैरिड कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी शादी, रिसेप्शन और मंदिरों में किए जाने वाले अन्नदान की वजह से सोशल मीडिया पर चर्चाओं में बने हुए हैं। हर कोई 'Virosh' की एक झलक देखने के लिए दीवाना हुआ जा रहा है। ऐसा पहली बार है कि पब्लिकली दोनों एक साथ नजर आए हों, जिस वजह से दोनों की शादी और अपीयरेंस का बज़ बना हुआ है।

अल्लू अर्जुन के घर पहुंचे रश्मिका-विजय
रश्मिका को बीते दिन मंदिरों में अन्नदान करते, CM के परिवार को रिसेप्शन का न्योता देते देखा गया, लेकिन फिर पुष्पा के अल्लू अर्जुन के घर भी श्रीवल्ली पहुंच गईं। दरअसल बीते दिन रश्मिका और विजय अल्लू अर्जुन के घर उनके भाई की शादी की रस्म अटेंड करने पहुंचे थे। अल्लू अर्जुन के भाई अल्लू सिरीश 6 मार्च को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। वहीं रविवार को घर पर ही 'पेली कोंडुकु' सेरेमनी की गई थी जिसमें रश्मिका और विजय भी शामिल हुए थे। कपल ने एक साथ शिरकत कर फंक्शन की रौनक बढ़ा दी।
क्या होगी है पेली कोंडुकु सेरेमनी
दरअसल पेली कोंडुकु सेरेमनी एक पारंपरिक रस्म होती है। खासतौर पर तेलुगु शादियों में इस रस्म को किया जाता है। इस रस्म में दूल्हे को पवित्र मंगला स्नान करवाया जाता है। दूल्हे को हल्दी-चंदन का लेप लगाकर नहलाया जाता है। कहा जाता है कि इस रस्म से पूरी तरह से दूल्हे का शुद्धिकरण हो जाता है। रस्म के बाद तमाम मेहमान और बड़े बुजुर्ग दूल्हे को आशीर्वाद देते हैं।
कार्यक्रम में शामिल हुए ये मेहमान
बता दें कि इस रस्म में रश्मिका, विजय के अलावा अल्लू अर्जुन के खास दोस्त राम चरण उनकी पत्नी उपासना कोनिडोला, बालचंद्र और उनकी पत्नी वसुंधरा, अल्लू अरविंद समेत खास मेहमानों ने इस कार्यक्रम में शिरकत तक रौनक बढ़ाई थी।


Click it and Unblock the Notifications











