Ranabaali First Look: शादी के बाद पहली इस फिल्म में दिखेंगे VIROSH, फर्स्ट लुक ने काटा बवाल
Ranabaali First Look: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी हो चुकी है और इस वक्त उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर धमाका कर रही हैं। फैंस काफी खुश हैं कि लंबे समय से जिनको साथ में देखना चाहते थे वो आधिकारिक तौर पर एक दूसरे के हमसफर बन चुके हैं।

क्या आप जानते हैं कि शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा एक फिल्म का हिस्सा बनने जा रहे हैं और इस फिल्म का फर्स्ट लुक भी अब सामने आ चुका है। शादी के बाद पहली बार दोनों एक साथ बिग स्क्रीन पर दिखेंगे और ये काफी शानदार एक्सपीरिएंस लोगों को लिए होने वाला है।
सामने आया फर्स्ट लुक
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की इस फिल्म का नाम रनाबाली है जिसको लेकर कई अपडेट्स सामने आईं हैं। आज तक की एक रिपोर्ट की मानें तो ये इस फिल्म का फर्स्ट लुक है जिसमें रश्मिका और विजय एक साथ बैठे दिख रहे हैं। फर्स्ट लुक देखकर साफ नजर आ रहा है कि ये फिल्म पुराने दौर पर आधारित है क्योंकि विजय एक राजा के किरदार में हैं।
रश्मिका के लुक से लग रहा है कि वो रानी बनने वाली हैं। हालांकि इस फिल्म की कहानी को लेकर किसी तरह का खुलासा नहीं हो पाया है। कई साल डेटिंग करने के बाद दोनों शादी की थी और रिपोर्ट्स की मानें तो 4 मार्च को हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन होने वाला है। शादी के पहले कई मौकों पर दोनों को एक दूसरे के साथ नोकझोंक करते देखा गया था।
फर्स्ट लुक पर लोगों का रिएक्शन
इस लुक के सामने आने के बाद लोगों ने कई तरह के कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने लिखा, ''बहुत बढ़िया और बधाई हो।'' एक ने लिखा, ''अच्छा लुक है।'' एक ने लिखा, ''सुपरहिट की पहले से बधाई।'' एक ने लिखा, ''कमाल है।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। इसके अलावा लोग हार्ट और फायर इमोजी भी साझा कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications















