राम चरण ने पुष्पा डायरेक्टर से मिलाया हाथ, आरआरआर के बाद बॉक्स ऑफिस पर होगा तगड़ा ब्लास्ट..

By Filmibeat Desk
ramcharan

राम चरण और सुकुमार का एक साथ आना एक अभूतपूर्व सहयोग होने वाला है। खबरें हैं कि प्रसिद्ध निर्देशक सुकुमार और ग्लोबल सेंसेशन राम चरण एक एपिक सिनेमैटिक वेंचर के लिए जल्द ही एक साथ आने वाले हैं। एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' की शानदार सफलता के बाद,

सुकुमार के साथ राम चरण का गठबंधन अभिनेता के शानदार करियर में एक और मील का पत्थर है। जहां राम चरण 'आरआरआर' की ब्लॉकबस्टर सफलता ने उन्हें ग्लोबल आइकन बना दिया, वहीं सुकुमार एक घरेलू नाम बन गए क्योंकि उनकी 'पुष्पा' फ्रेंचाइजी ने देश में धमाल मचाए हुए है।

इस साल के अंत में प्रोडक्शन शुरू करने के लिए निर्धारित, यह अनटाइटल फिल्म 2025 की आखिरी तिमाही में भव्य तरीके से रिलीज किया जाएगा। रंगस्थलम की जबरदस्त सफलता के बाद राम चरण, सुकुमार, मैत्री मूवी मेकर्स और डीएसपी का यह कॉम्बिनेशन एक बार फिर से धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

फिल्म का निर्माण मैत्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स द्वारा किया जा रहा है। इन दिग्गजों के एक साथ आने से, प्रशंसक एक अखिल भारतीय सिनेमाई अनुभव की उम्मीद कर सकते हैं जो पहले कभी नहीं हुआ।

बॉक्स ऑफिस पर होगा बवाल

पुष्पा डायरेक्टर के साथ राम चरण का आना काफी धमाकेदार हो सकता है। जाहिर है कि बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लाने की लिए ये जोड़ी काफी है। इधर पुष्पा की सफलका एंजॉय कर रहे सुकुमार के फैंस हैं तो वहां आरआरआरस स्टार रामचरण की तगड़ी फैन फॉलोविंग हैं। हालांकि देखने वाली बात होगी कि धमाका कितना तेज होगा। फैंस लंबे समय से इस जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित है।

More from Filmibeat

Read more about: ramcharan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X