साउथ सुपरस्टार Ram Charan की पत्नी उपासना कामिनेनी ने मैरिड लाइफ को लेकर किया खुलासा

Ram Charan: आरआरआर फिल्म के अभिनेता और साउथ के सुपरस्टार राम चरण की पत्नी उपासना कामिनेनी ने अपनी मैरिड लाइफ को लेकर खुलासा किया है। उपासना ने बताया है कि कैसे एक शादीशुदा जिंदगी को खुशहाल और खूबसूरत बनाया जा सकता है, जिससे दोनों के बीच का प्यार हमेशा बरकारार रहे।
राम चरण और उपासना का बेबी-
शादी के करीब 11 साल बाद राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कामिनेनी जल्द ही अपने पहले बेबी का वेलकम करने के लिए तैयार हैं। जब से उनकी गुड न्यूज सामने आई है, तब से उनके फैंस उनके बेबी के आने का इंतजार कर रहे हैं।
शादीशुदा जिंदगी को खुशहाल बनाने का राज-
एक मीडिया पोर्टल से बात करके हुए उपासना ने खुलासा किया कि, मेरे पति से शादी होने के बाद मैं एक व्यक्ति के रूप में अधिक प्रोडक्टिव बन गई हूं, क्योंकि मेरे पास अपने लक्ष्यों की स्पष्टता है और मुझे पता है कि मुझे क्या करना है। मैं कोशिश करती हूं और उनके शूटिंग शेड्यूल के साथ एडजस्ट करती हूं, ताकि हम एक साथ क्वालिटी समय बिता सकें। चरण हमेशा मानते हैं कि आपको प्यार में बढ़ना चाहिए, गिरना नहीं चाहिए, ताकि समय के साथ प्यार और सम्मान बढ़ता रहे, इसलिए जब भी आप अपने रिश्ते में कुछ अनुशासन रखें और हर तीन महीनों में समीक्षा करें जैसे कि आप अपने बिजनेस की त्रैमासिक समीक्षा करते हैं, तभी आप जीवन के हर पहलू में आगे बढ़ेंगे।
निगेटिव चीजें को लेकर उपासना का विचार-
निगेटिव चीजों को लेकर बात करते हुए उपासना ने कहा, जब आप लोगों की नज़रों में होते हैं, तो आप यहां एक कारण से होते हैं, इसलिए आपको अच्छा और बुरा सुनने के लिए तैयार रहना चाहिए, जो मैंने सीखा है।
आपको बता दे कि, मेगास्टार चिंरजीवी के बेटे साउथ सुपरस्टार राम चरण और उपासना ने 14 जून 2012 को बहुत ही धूम-धाम के साथ शादी की थी जिसमें कई सारे टॉलीवुड और बॉलीवुड के सितारें शामिल हुए थे।


Click it and Unblock the Notifications
