..................... Ram Charan was seen in the famous show Good Morning America, said such a thing about film - Hindi Filmibeat

बहुचर्चित शो गुड मॉर्निंग अमेरिका में दिखा Ram Charan का जलवा, फिल्म को लेकर कह डाली ऐसी बात

 Ram Charan

Ram Charan: बहुचर्चित फिल्म आरआरआर फेम अभिनेता राम चरण इस वक्त सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म ने तो इतिहास रचा ही था लेकिन अब इसके कलाकार भी शानदार काम कर रहे हैं। फिल्म के एक्टर राम चरण अमेरिका के सबसे पॉपुलर शो गुड मॉर्निंग अमेरिका का हिस्सा बने, जहां उन्होंने फिल्म को लेकर बात की और एक शानदार अनुभव साझा किया।

गौरतलब है कि राजामौली की फिल्म आरआरआर दुनिया के प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स में से एक ऑस्कर 2023 को लेकर चर्चा बटोर रही है। फिल्म को दर्शकों ने इतना पसंद किया कि फिल्म ने दुनिया भर में एक इतिहास रच दिया जो कि हर भारतीय के लिए गर्व की बात है।

हाल ही में जब राम चरण बहुचर्चित शो गुड मॉर्निंग अमेरिका के लिए रवाना हुए तो उनको लेकर कई सारे बातें सामने आई और एक्टर लाइमलाइट का हिस्सा बने। अब जब शो में पहुंचकर राम चरण ने एक बार फिर देश का नाम रोशन कर दिया तो हर कोई एक्टर की तारीफों के पुल बांध रहा है। शो में एक्टर ने अपनी बातों से सभी को इंप्रेस किया।

शो के दौरान राम चरण ने कहा, ये भारतीय सिनेमा के लिए एक सम्मान है। ये पहला मौका है जब गोल्डन ग्लोब, एकेडमी अवॉर्ड और कुछ और क्रिटिक्स अवॉर्ड्स ने हमें पहचाना है। ये सिर्फ आरआरआर की बात नहीं है, ये पूरे भारतीय सिनेमा के लिए है, उन भारतीय तकनीशियनों के लिए है, जिन्हें सम्मानित किया गया है। जब हमने सोचा, तब हमने सब कुछ पा लिया और अब अगली फिल्म को लेकर आगे बढ़ना है। पश्चिम ने हमे दिखाया कि ये अभी सिर्फ शुरुआत है।

आरआरआर के बाद राम चरण ने राजामौली की तारीफ करते हुए उन्हें भारत का स्टीवन स्पीलबर्ग बताया। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि ये मेरे डायरेक्टर एसएस राजामौली की अब तक की सबसे उम्दा राइटिंग है। उन्हें भारत का स्टीवन स्पीलबर्ग कहा जाता है। मुझे उम्मीद है कि जल्द उनका रास्ता उन्हें ग्लोबल सिनेमा की ओर ले जाएगा।

प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ राम चरण ने अपनी पर्सनल लाइफ पर भी बात की। उन्होंने आने वाले नन्हे मेहमान को लेकर कहा कि जब मैंने और मेरी पत्नी उपासना कमिनेनी बच्चे की प्लानिंग नहीं कर रहे थे तब हमारे पास काफी समय था, लेकिन जब से मेरी पत्नी प्रेग्नेंट हुई हैं, मैं उन्हें समय नहीं दे पा रहा हूं।

इस शो के दौरान जिस अंदाज से और जितनी सहजता से अभिनेता ने अपनी बात रखी और सम्मान के लिए प्रतिक्रिया दी, हर कोई उनके इस अंदाज पर फिदा हो गया। सोशल मीडिया पर राम चरण के इस बातचीत के कई सारे वीडियो वायरल हो रहे हैं और साथ में तस्वीरें भी जिनको फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

Read more about: ram charan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X