रामचरण उपासना ने जुड़वा बच्चों के रखे बेहद खास नाम, जानिए क्या है बेटे और बेटी के स्पेशल नाम का मतलब
Ram Charan Upasana Twin Baby Name Meaning: अभिनेता राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कोनिडेला के घर 31 जनवरी को जुड़वां बच्चों का जन्म हुआ। उनके यहां एक बेटा और एक बेटी हुए हैं। अब दोनों ने अपने बच्चों के नाम भी सबके साथ साझा कर दिए हैं।

रामचरण उपासना ने रखे बच्चों के ये नाम
हैदराबाद स्थित अपने घर पर एक सादा और पारंपरिक नामकरण समारोह रखा गया। इस मौके पर परिवार के करीबी लोग मौजूद थे। राम और उपासना ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे का नाम शिवराम और बेटी का नाम अनवीरा देवी रखा है।
क्या है बच्चो के नाम का मतलब
राम चरण ने कहा कि बच्चों के नाम रखना उनके लिए बहुत खास और भावनात्मक फैसला था। उन्होंने बताया कि "शिवराम" नाम भगवान शिव और भगवान राम से जुड़ा है। यह नाम शक्ति, संयम और भक्ति का प्रतीक है। साथ ही यह उनके पिता के नाम से भी प्रेरित है, इसलिए इसमें परिवार की परंपरा की झलक भी है।
उपासना ने कही ये बात
उपासना ने दूसरी बार मां बनने का अनुभव भी साझा किया। उन्होंने कहा कि पहली बार मां बनने पर सब कुछ नया और थोड़ा कठिन लगता है। लेकिन इस बार वह ज्यादा शांत और आत्मविश्वासी महसूस कर रही हैं। उनके मुताबिक, बच्चों को सबसे ज्यादा जरूरत प्यार, शांति और एक नियमित दिनचर्या की होती है।
राम चरण उपासना के तीन बच्चे
राम और उपासना की शादी जून 2012 में हुई थी। शादी से पहले दोनों कई सालों तक अच्छे दोस्त थे। जून 2023 में उनकी पहली बेटी क्लिन कारा का जन्म हुआ था। अब जुड़वां बच्चों के आने से उनका परिवार और भी खुश है।


Click it and Unblock the Notifications











