Ram Charan ने Allu Arjun को किया अनफॉलो? दोनों के बीच अनबन की आई खबर!

Ram Charan Unfollow Allu Arjun On Instagram: साउथ इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता अल्लू अर्जुन आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि उनका कोनिडेला परिवार से भी गहरा नाता है। दोनों ही परिवारों से हीरो ही नहीं बल्कि सुपरस्टार निकाल कर आए हैं और इन्होंने लंबे समय तक सिनेमा पर राज भी किया है। लेकिन अब खबर आ रही है कि दोनों परिवारों के बीच में कथित तौर पर तनाव चल रहा है।
हालांकि हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई है और कहा जा रहा है की मशहूर अभिनेता राम चरण ने अपने चचेरे भाई अभिनेता अल्लू अर्जुन को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है। दरअसल यह पूरा मामला तब हुआ जब अल्लू अर्जुन के पिता और मशहूर निर्माता अल्लू अरविंद ने एक इवेंट में गेम चेंजर के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में कमेंट कर दिया था।
हालांकि अभी तक इस बात की कोई भी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो पाई है कि राम चरण पहले से ही इंस्टाग्राम पर अल्लू अर्जुन को फॉलो कर भी रहे थे या नहीं। राम चरण की अगर फॉलोइंग लिस्ट में जाकर हम देखें तो यह पता चलता है कि वहां पर अल्लू अर्जुन नहीं है। वह आलू परिवार के अन्य सदस्यों को फॉलो करते हैं। इस लिस्ट में अर्जुन का भाई अल्लू सिरीश भी है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि मशहूर तेलुगू फिल्म थेंडेल के एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान अल्लू अरविंद ने निर्माता दिल राजू के फिल्म इंडस्ट्री में हाल ही के अनुभवों और पिछले कुछ हफ्तों को लेकर रिएक्शन दिया था। हाल ही में एक बातचीत में अरविंद ने बताया कि दिलराजू ने किस तरीके से बेहद कम वक्त में सफलता और असफलता दोनों का स्वाद चख लिया।
अल्लू अरविंद ने गेम चेंजर और वेंकटेश दग्गुबाती की संक्रांतिकी वस्तुनम के विपरीत बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन को लेकर इनडायरेक्ट एक संकेत दिया। इसके बाद में उनका यह कॉमेंट काफी सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ और तभी से लोग यह कयास लगने लग गए थे कि ये उनके भतीजे राम चरण पर कटाक्ष था।
हालांकि बाद में अल्लू अरविंद ने एक प्रेस मीटिंग में अपनी इस कमेंट पर स्पष्टीकरण दिया था। साथ ही कहा था कि उन्होंने जानबूझकर ऐसा नहीं कहा। उन्होंने कहा कि गेम चेंजर ने बहुत ही जल्दी बॉक्स ऑफिस पर अपनी स्पीड को एक बार फिर से हासिल किया और शानदार कमाई भी की। बताते चलें कि गेम चेंजर में कियारा आडवाणी और रामचरण की जोड़ी अच्छी गई थी।


Click it and Unblock the Notifications











