Ram Charan: हॉलीवुड में काम करने के लिए तैयार हैं एक्टर, जल्द सामने आएगा फिल्म का नाम

Ram Charan: साउथ सुपरस्टार राम चरण इन दिनों लगातार खबरों में कभी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर तो कभी पर्सनल लाइफ को लेकर। फिल्म आरआरआर के बाद से राम चरण का सिक्का हर तरफ चल रहा है और एक के बाद एक नए काम करते जा रहे हैं एक्टर। अब खबर आई है कि राम चरण जल्द ही हॉलीवुड फिल्म में नजर आएंगे।
जाहिर है कि राम चरण अब न सिर्फ साउथ, बल्कि दुनियाभर में लोकप्रिय हो चुके हैं। ब्लॉकबस्टर फिल्म आरआऱरआर के बाद उनकी लोकप्रियता में जबरदस्त इजाफा हुआ है। अब खबर आई है कि राम चरण हॉलीवुड प्रोजेक्ट में काम करने वाले हैं।
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान राम चरण ने खुलासा किया कि एक हॉलीवुड प्रोजेक्ट के लिए उनकी बातचीत चल रही है और कुछ ही महीनों में उनके पहले अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट का ऐलान हो जाएगा।
राम चरण ने यह भी बताया कि वह जूलिया रॉबर्ट्स, टॉम क्रूज और ब्रैड पिट जैसे हॉलीवुड सितारों के साथ काम करना चाहते हैं। अब राम चरण हॉलीवुड फिल्म का हिस्सा होंगे या सीरीज का, यह पता नहीं चल पाया है, क्योंकि इस प्रोजेक्ट्स को लेकर कोई पुष्टि किसी की तरफ से नहीं हुई है।
राम चरण इससे पहले हॉलीवुड में काम करने की मंशा जाहिर कर चुके हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, मैं बिल्कुल हॉलीवुड में काम करना चाहता हूं। भला कौन हॉलीवुड एक्टर नहीं बनना चाहता? सिनेमा किसी भाषा या सरहद का मोहताज नहीं। अब वैश्विक सिनेमा की बात हो रही है। यह सिर्फ बॉलीवुड और हॉलीवुड तक सीमित नहीं है। मैं दुनियाभर के निर्माताओं-निर्देशकों और कलाकारों के साथ काम करना चाहूंगा। यह बेशक एक बेहतरीन अनुभव होगा।


Click it and Unblock the Notifications
