..................... Ram Charan's wife Upasana flaunted her baby bump, pictures went viral - Hindi Filmibeat

Ram Charan: साउथ सुपरस्टार की पत्नी उपासना ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, तस्वीरें हुई वायरल

Ram Charan

Ram Charan: साउथ सुपरस्टार राम चरण इस वक्त अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। प्रोफेशनल लाइफ तो एक्टर की अच्छी चल रही ही हैं, दूसरी तरफ पर्सनल लाइफ में भी खुशियां छाई हुई हैं। राम चरण की पत्नी मां बनने वाली हैं, हाल ही में उन्होंने मीडिया के सामने अपनी बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए देखा गया, जिसके चलते फैंस काफी खुश थे।

दरअसल हाल ही में अभिनेता ने 27 मार्च को अपने परिवार के सदस्यों और दोस्तों के साथ अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। सोशल मीडिया पर राम चरण के जन्मदिन की तस्वीरें यूजर्स के बीच काफी वायरल हुई।

साउथ अभिनेता राम चरण अपना जन्मदिन मनाने के बाद एक बार फिर अपनी पत्नी के साथ मीडिया में स्पॉट हुए हैं। बीती रात राम चरण और उपासना को एक फंक्शन में वेन्यू के सामने स्पॉट किया गया।

दोनों वेन्यू के बाहर मीडिया को तस्वीरों के लिए पोज देने पहुंचे थे। इस फंक्शन में राम ऑल ब्लैक आउटफिट में बेहद डैशिंग लग रहे थे। वहीं, उनकी पत्नी उपासना रॉयल ब्लू बॉडीकॉन ड्रेस में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही थीं।

गौरतलब है कि राम चरण की पत्नी उपासना पांच महीने प्रेग्नेंट हैं और इस साल के अंत में अपने बच्चे को जन्म देने वाली हैं। तस्वीरों में उपासना के चेहरे पर प्रेगनेंसी ग्लो साफ तौर पर नजर आ रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राम चरण और उपासना दस साल के बाद माता-पिता बनने जा रहे हैं। यह कपल अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार है। बता दें कि राम चरण और उपासना ने 14 जून, 2012 को शादी की थी।

गौरतलब है कि राम चरण इतिहासिक फिल्म आरआरआर के लिए लगातार खबरों में बने हुए हैं, इस फिल्म ने एक अलग ही जादू फैंस के बीच चलाया और इससे राम चरण की सफलता में चार चांद लग गए थे। 'आरआरआर' के गाने 'नाटू-नाटू' को ऑस्कर ऐतिहासिक जीत का क्रेडिट अपनी पत्नी को दिया था।

Read more about: ram charan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X