फादर्स डे पर राम चरण ने रिवील किया बेटी का चेहरा, रेड ड्रेस में खिलखिलाती दिखी नन्ही परी

Ram Charan revealed his daughter's face on Father's Day: साउथ सिनेमा के जाने माने एक्टर राम चरण अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी लाइमलाइट में रहते हैं और रहें भी क्यों ना आखिरकार शादी के 10 साल बाद उनकी बेटी हुई है। जसका नाम उन्होंने क्लिन कारा रखा था। परिवार में नन्ही परी के आने के बाद से खुशियों की लहर आ गई है, लेकिन आज तक राम चरण ने अपनी बेटी का चेहरा रिवील नहीं किया था।
बेटा का चेहरा आया सामने
लेकिन आज फादर्स डे के खास मौके पर राम चरण और उनकी बेटी का एक फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस फोटो में देखा जा सकता है कि राम चरण अपनी बेटी को गोद में खिलाते नजर आ रहे हैं। वह बेहद खुश दिख रहे हैं। वहीं उनकी बेटी क्लिन रेड कलर की ड्रेस पहने और सिर पर बैंड लगाए नजर आ रही है।
खास नहीं हुआ महसूस
वहीं फादर्स डे के मौके पर राम चरण ने एक मीडिया इंटरव्यू में कहा था कि पहले 6 महीनों में कुछ खास महसूस नहीं हुआ बस जिम्मेदारी का अहसास हुआ था। और यह समझता था कि परिवार में नया सदस्य जुड़ा है। मां और बच्चे का रिश्ता काफी खास होता है, लेकिन वह वैसे ही मुझसे जुड़ नहीं पा रहा था, तब मेरे दोस्त ने बताया कि यह सामान्य है।
बेटी के बिना मन नहीं लगता
लेकिन अब क्लिन लोगों से इंटरैक्टर करने लगी है। वह हमें पहचानने लगी है। जब मैं घर पर नहीं होता हूं तो वह मुझे मिस करती है। वहीं अब अगर वो मेरे आसपास नहीं होती है तो मैं अकेलापन महसूस करता हूं। मेरा बाहर जाने का भी मन नहीं करता है। अब मैं मेरा शेड्यूल बेटी के हिसाब से प्लान करता हूं।


Click it and Unblock the Notifications












