VIDEO: जुड़वा बच्चे के बाद रामचरण का पहला वीडियो, अस्पताल के बाहर बच्चों को बचाना मुश्किल
Ram Charan First Video After Twins: साउथ सुपरस्टार रामचरण एक बार फिर पापा से बन गए हैं। उनकी पत्नी उपासना कामिनेनी ने जुड़वा बच्चों एक बेटे और एक बेटी को जन्म दिया है। इस गुड न्यूज़ से पूरे साउथ में जबरदस्त सेलिब्रेशन है। राम चरण के क्रेजी फैंस पूरी तरह से जश्न में डूबे हुए हैं। इसी बीच रामचरण का एक वीडियो सामने आया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो मे अस्पताल के बाहर जो सैलाब दिखाई दे रहा है उससे साफ है कि ये बच्चे रामचरण और उनके परिवार के साथ साथ उनके फैंस के लिए कितना खास हैं।

अस्पताल के बाहर फंसे रामचरण
रामचरण अस्पताल में अपने बीवी बच्चों से मिलने के लिए पहुंचे तो वहां उनके इंतजार में हजारों की भीड़ जश्न में दिखाई दीं। सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि ये फैंस इतनी ज्यादा मात्रा में थएकि रामचरण का गाड़ी से उतरकर अस्पताल के अंदर जाना तक मुश्किल हो गया। दिलचस्प बात ये है कि इस दौरान रामचरण की गोद में उनकी बड़ी बेटी क्लिन कारा भी थी, जिसकी सुरक्षा की जिम्मा खुद रामचरण ने उठाया हुआ था। बेटी को पूरी तरह से कपड़े में ढंक कर रामचरण किसी तरह अस्पताल में लेकर पहुंचे।
फैंस कर रहे प्राइवेसी की मांग
इस वीडियो को देखने के बाद फैंस ने अपना गुस्सा जाहिर किया है और कपल को प्राइवेसी देने की बात कही है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस ने सोशल मीडिया पर गुस्सा जाहिर किया है और कॉमन सेंस यूज करने की बात की है। इतना ही नहीं उन्होंने कपल को इस खुशी के पल में प्राइवेसी देने की बात कही है।
चिरंजीवी ने शेयर की गुड न्यूज़
बता दें कि बीती रात साउथ एक्टर चिरंजीवी ने अपने दादा बनने की खुशी अपने एक्स एकाउंट पर शेयर की। चिरंजीवी ने एक्स (ट्विटर) पर खुशी जाहिर करते हुए लिखा- बहुत ही खुशी और कृतज्ञता से भरे दिल के साथ मुझे यह बताते हुए बहुत ही खुशी हो रही है कि राम चरण और उपासना कामिनेनी ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। एक लड़का और एक लड़की।
स्वस्थ्य है मां और बच्चे
इसी के साथ ही उन्होंने बहू उपासना कामिनेनी की सेहत को लेकर भी बात की। चिरंजीवी ने कहा- बच्चे और मां दोनों स्वस्थ हैं और ठीक हैं। नन्हे मुन्नों का परिवार में स्वागत है। दादा-दादी के तौर पर हम बहुत खुश हैं। भगवान आशीर्वाद बनाए रखे और आप सभी की प्रार्थनाओं, प्यार का धन्यवाद।
रामचरण की पहली बेटीे
आपको बता दें कि ट्विंस से पहले उपासना कामिनेनी ने साल 2023 में हैदराबाद के अपोलो अस्पताल में बेटी को जन्म दिया था। जिसका नाम उन्होंने क्लीन कारा कोनिडेला रखा है। बता दें कि उपासना की पहली बेटी शादी के 11 साल बाद हुई थी। इसी वजह से वह परिवार में सभी की लाडली है। वहीं बच्ची के जन्म के दो साल बाद उपासना कामिनेनी ने ट्विंस को जन्म दिया।


Click it and Unblock the Notifications











