महिला दिवस से पहले रजनीकांत की पत्नी ने दिया ऐसा भाषण की छिड़ा विवाद, बोलीं- औरतें अपने पतियों के बिना...

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत अपनी फिल्मों और अपने स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। रजनीकांत प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चाओं में रहते हैं। कभी अपनी बेटी-दामाद के रिश्ते को लेकर तो कभी धमकी भले मेल को लेकर। वहीं फिल्मों की बात करें तो रजनीकांत जल्द ही जेलर 2 लेकर आ रहे हैं। इस बार इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान के साथ होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Rajinikanth

बता दें कि रजनीकांत के साथ ही उनकी पत्नी भी जमकर हेडलाइन में रहती हैं। बता दें कि रजनीकांत की पत्नी लता रजनीकांत फिल्म निर्माता के साथ ही सिंगर और समाज सेविका भी हैं। आए दिनों किसी ना किसी समारोह में वह जाती रहती हैं और अपनी स्पीच से लोगों का मनोबल बढ़ाती हैं, लेकिन आपको बता दें कि हाल ही में लता रजनीकांत चेन्नई में आयोजित भारत सेवा संगठन की पहली वर्षगांठ के कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस समारोह में उन्होंने जोरदार भाषण दिया, लेकिन कई लोग उनके इस भाषण को विवादित मान रहे हैं। दरअसल कल यानी कि 8 मार्च को महिला दिवस है। उससे पहले ही लता रजनीकांत ने कुछ ऐसा कह दिया है जिसकी वजह से वह चर्चा में आ गई हैं।

लता रजनीकांत अपने भाषण में कहती हैं कि एक महिला अपने पति के बिना कुछ भी हासिल नहीं कर सकती है। इसी के साथ ही उन्होंने अपने पति सुपरस्टार रजनीकांत के सम्मान में कई बातें कहीं, लेकिन उन्होंने विशेष रूप से महिला समूह और पतियों द्वारा उन्हें समर्थन दिए जाने को लेकर कुछ ऐसा कहा जिससे लोग संतुष्ट नहीं हैं। लता रजनीकांत आगे कहती हैं कि महिलाएं जीवन में अपने पति के सहयोग के बिना कुछ नहीं कर सकती हैं। मैं अपने सभी प्रयासों को अपने पति को समर्पित करती हूं। मैं उनकी लिए कृतज्ञ हूं जो उन्होंने मेरे लिए किया उसके लिए मैं उनके सामने सिर झुकाती हूं। बता दें कि जहां कई लोगों को लता रजनीकांत का यह भाषण बहुत ही भावुक लगा वहीं कई लोग इस भाषण को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: rajinikanth
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X