नागार्जुन की दूसरी वाइफ के प्यार में इतने पागल थे रजनीकांत, खुद की पत्नी को भेज दिया था तलाक का नोटिस

Rajinikanth Amala Relationship: रजनीकांत साउथ के कितने बड़े सुपरस्टार हैं ये बात किसी से छिपी नहीं है। उनकी कोई फिल्म आती है तो वो धमाका करती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्मों के अलावा रजनीकांत के जीवन के कई ऐसे किस्से हैं जिनको जानकर आपको जोर का झटका लग सकता है।
बता दें कि एक बार कुछ ऐसा हुआ था कि शादीशुदा होने के बाद भी वो एक सुपरस्टार की पत्नी के प्यार में गिरफ्तार हो गए थे। ये मामला इतना बढ़ा था कि रजनीकांत अपनी पत्नी तक को छोड़ने के लिए तैयार हो गए थे। जी हां, रजनीकांत के फैंस इस घटना को लेकर आज भी हैरान रहते हैं।
नागार्जुन की दूसरी पत्नी..
रजनीकांत को लेकर मशहूर है कि वो हर फिल्म में अपनी दमदार परफॉर्मेंस से धमाका करते हैं। एक वक्त था जब वो नागार्जुन की दूसरी पत्नी अमाला के प्यार में पड़ गए थे। बता दें कि एक वक्त ऐसा भी आया कि अमाला के प्यार की वजह से उन्होने अपनी लता रंगाचारी से तलाक का फैसला कर लिया।
इसके बाद उन्होने पत्नी को नोटिस तक भेज दिया था। हालांकि रजनीकांत के फैंस को ये बात बिल्कुल पसंद नहीं आई थी और सभी ने मिलकर अभिनेता की फिल्मों का बहिष्कार करना शुरु कर दिया था। इसके बाद रजनीकांत ने अपने कदम पीछे लिए थे। इसके बाद उनके डूबते करियर को पत्नी ने ही संभाला था और प्रोड्यूसर्स से बात करके रजनीकांत को फिल्में दिलवाईं थीं।
रजनीकांत ने इसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और लगातार अच्छा काम करते रहे। इस वक्त वो किसी पहचान के मोहताज नहीं है और वो अकेले ऐसे सुपरस्टार हैं जिनका मंदिर साउथ इंडिया में बना हुआ है। उनकी कोई भी फिल्म आती है तो उस दिन तमिलनाडु में नेशनल हॉलीडे घोषित कर दिया जाता है। रोबोट जैसी फिल्मों से रजनीकांत ने पूरी दुनिया में धमाका किया था।


Click it and Unblock the Notifications











