..................... Rajinikanth slipped fell badly? Who leaked the video from home? Fans got angry with many questions! - Hindi Filmibeat

फिसलकर बुरी तरह गिरे रजनीकांत? घर से किसने लीक कर दिया वीडियो, कई सवालों के साथ भड़के फैंस!

Rajinikanth

Rajinikanth Viral Video?- सुपरस्टार रजनीकांत का नाम लेकर उनका एक कथित वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में जो भी दिखा वो काफी हैरान करने वाला है और थलाइवा के फैंस को हैरान करने वाला है।

वीडियो में कथित तौर पर रजनीकांत को फिसलकर बुरी तरह से मुंह के बाल गिरते हुए देखा जा सकता है। कहा जा रहा है कि ये एक सीसीटीवी वीडियो है जो कि रजनीकांत के घर से वायरल हो रहा है।

बता दें कि इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि एक शख्स लॉन में टहल रहा है और अचानक उसका पैर फिसलता है और मुंह के बल जमीन पर गिरता है। जैसे ही ये शख्स गिरता है वो तुरंत उठता है और चलना शुरु कर देता। अब इस शख्स को लेकर कुछ लोगों का कहना है कि साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत हैं।

जैसे ही ये दावा किया गया तो लोग इस बात को लेकर हैरान हैं कि आखिर रजनीकांत के घर से उनका ये पर्सनल वीडियो किसने निकालकर वायरल किया है। अभिनेता के निजता पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। इसी बात को लेकर लोग इस वीडियो को पूरी तरह से फर्जी बता रहे हैं कि ये कैसे संभव है कि सुपरस्टार के घर से कोई वीडियो लीक हो जाए। वीडियो के सामने आते ही फैंस कमेंट्स करते हुए ढेरों बातें कह रहे हैं और वीडियो को फर्जी बता रहे हैं।

क्या बोले फैंस?

इस वीडियो को देखकर एक यूजर ने लिखा, ''कोई व्यक्ति यह व्यक्तिगत फुटेज कैसे प्राप्त कर सकता है?'' एक ने लिखा, ''वह उठा और आगे बढ़ गया। चिंता किस बात की?'' एक ने लिखा, ''वीडियो में वह बिल्कुल भी रजनीकांत जैसे नहीं लग रहे हैं।'' एक ने लिखा, ''वह रजनी सर नहीं है।'' एक ने लिखा, ''यह दुखद है कि लोग दूसरों के नाज़ुक पलों को सिर्फ़ देखने के लिए रिकॉर्ड करते हैं।'' इस तरह से लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। हालांकि किसी तरह से ये पुष्टि नहीं हो पाई है कि वीडियो में दिख रहा शख्स रजनीकांत है। आप भी देखिए ये वीडियो..

Read more about: rajinikanth
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X