रजनीकांत की बहू बनने को तैयार IPL सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन, 1 साल के अफेयर में हुई दीवानी

Anirudh Ravichander

Rajinikanth Nephew Anirudh Ravichander: म्यूजिशन अनिरुद्ध रविचंदर बहुत जल्द दूल्हा बनने वाले हैं। इससे भी दिलचस्प बात ये है कि अनिरुद्ध रविचंदर सन ग्रुप के चेयरमैन और आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद की 32 साल की मालकिन से शादी करने जा रहे हैं। दोनों पिछले एक साल से डेट कर रहे हैं।

रजनीकांत की पत्नी लता रजनीकांत की बहन लक्ष्मी राघवेंद्र का बेटे का सिक्का भी फिल्म इंडस्ट्री पर चलता है। किसी फिल्म में इसका म्यूजिक होना ही हिट की गारंटी माना जाता है। हालांकि अभी तक अनिरुद्ध रविचंदर की ओर से शादी का ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है।

फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चर्चित संगीतकारों में से एक अनिरुद्ध और काव्या को कई बार एक साथ स्पॉट किया गया है। दोनों को कथित तौर पर साथ में वेकेशन पर एन्जॉय करते देखा गया है। यह भी कहा जा रहा है कि उनकी शादी की तैयारियां भी चल रही हैं। रेडिट पोस्ट में कहा गया, "ऐसा कहा जा रहा है कि म्यूजिशियन अनिरुद्ध रविचंदर और सन टीवी के कलानिधि मारन की बेटी और सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल टीम की मालिक काव्या मारन एक रिलेशनशिप मे हैं।"

रिपोर्ट्स के अनुसार, "सुपरस्टार रजनीकांत ने पर्सनली कलानिधि मारन से मिलकर अनिरुद्ध और काव्या के रिश्ते के बारे में बात की है, जिससे उम्मीद की जा रही है कि यह जोड़ा जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकता है।"

अनिरुद्ध और काव्या के डेटिंग की अटकलें तब शुरू हुईं जब उन्हें हाल ही में एक डिनर डेट पर देखा गया। रेडिट यूजर्स ने दावा किया कि उन्होंने दोनों को कई अन्य मौकों पर भी देखा है, हालांकि बहुत ही प्राइवेसी के साथ।

Read more about: rajinikanth bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X