रजनीकांत और एक्स दामाद धनुष के घर को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने की जांच तो सामने आया ये मामला

Rajinikanth and Dhanush

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत और उनके एक्स दामाद धनुष अपनी फिल्मों के लिए जमकर वाहवाही लूटते हैं। दोनों के काम की लोग जमकर सराहना करते हैं। साउथ से लेकर बॉलीवुड तक दोनों छाए हुए हैं। वैसे तो दोनों के ही प्रोफेशनल और पर्सनल टर्म अच्छे हैं, लेकिन फिलहाल तो दोनों के सिर पर खतरा मंडरा रहा है। दरअसल थलाइवा रजनीकांत और धनुष के घर को बम से उड़ाने का मेल आया है। इस मेल ने सितारों की नीदें उड़ा दीं, लेकिन दोनों ने ही पुलिस से मदद लेने से मना कर दिया, लेकिन इस बारे में जैसे ही पुलिस को जानकारी हुई। पुलिस ने इस मामले की गहराई से जांच की और यह मामला सामने निकलकर आया।

एक्टर ने मदद मांगने से किया इनकार

बता दें कि इस मामले की जांच चेन्नई के तेनाम्पेट पुलिस कर रही है। पुलिस ने बताया कि रजनीकांत के घर को बम से उड़ाने की पहली धमकी 27 अक्टूबर को सुबह साढ़े आठ बजे मिली थी। पुलिस ने जब उनसे बातचीत की तब उन्हें बताया गया कि उन्हें बम निरोधक की मदद जरूरत नहीं है।

जांच में जुटी है पुलिस

वहीं इसी दिन शाम को लगभग साढ़े छह बजे के करीब धनुष को भी बम से घर उड़ा देने का धमकी भरा मेल आया, लेकिन इस मेल के बाद भी रजनीकांत और धनुष ने किसी भी सुरक्षा जांच से मना कर दिया। बता दें कि इसी हफ्ते में एक नहीं दो नहीं बल्कि तमाम नामी हस्तियों को धमकी भरे मेल मिल रहे हैं। साइबर अपराध की टीम इसपर नजरें रखे हुई है, लेकिन अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है।

इन सितारों को भी मिली धमकी

आपको बता दें कि 2 अक्टूबर को एक्ट्रेस त्रिशा कृष्णन को यही धमकी मिली थी। 9 अक्टूबर को शबिक नाम के इंसान को एक्टर विजय के घर को उड़ाने की धमकी मिली थी। दरअसल इस मेल में यह भी दावा किया गया है कि इन सितारों के घर पर बम विस्फोटक रखा गया है।

More from Filmibeat

Read more about: rajinikanth dhanush
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X