..................... Rajesh Keshav Cardiac Arrest on stage wife emotional post seeking for blessings for recovery - Hindi Filmibeat

शेफाली के बाद अब इस स्टार को स्टेज पर आया कार्डियक अरेस्ट, गंभीर हालत में पत्नी ने मांगी दुआएं

Rajesh Keshav Cardiac Arrest

Rajesh Keshav Cardiac Arrest: मशहूर मलयालम एक्टर राजेश केशव को लेकर हैरान करने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, अभिनेता की हालत ठीक नहीं है और वो अभी अस्पताल में सीरियस कंडीशन में हैं। राजेश एक पब्लिक इवेंट में गए थे जहां पर स्टेज पर ही बेहोश हो गए। जब उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टर ने कंफर्म किया है कि उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ है। इसके बाद अब 47 साल के राजेश केशव के लिए दुआओं का सिलसिला शुरू हो चुका है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक राजेश केशव को जैसे ही अस्पताल लेकर पहुंचे तो उनकी जांच शुरू हो गई। जिसमें कार्डियक अरेस्ट होने की बात सामने आई है। डॉक्टर्स ने राजेश की तुरंत एंजियोप्लास्टी कर दी है और अब उन्हें आईसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। अगले 72 घंटों के बाद ही उनकी रिकवरी को लेकर कुछ कहा जा सकता है। उनकी हालत फिलहाल गंभीर है।

राजेश केशव की हेल्थ को लेकर डायरेक्टर प्रताप जयलक्ष्मी ने पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने राजेश के बारे में फैंस को जानकारी दी है। उन्होंने लिखा- 'हमारे प्यारे राजेश, वो शख्स जिसने कभी हर थिएटर पर जिंदगी की रोशनी बिखेरी थी, अब खामोश पड़ा है, बस एक मशीन की मदद से सांस ले रहा है। रविवार की रात, क्राउन प्लाजा में जयकारों और रोशनी के बीच, किस्मत ने उसे नीचे गिरा दिया। डॉक्टरों का कहना है कि उसे दिल का दौरा पड़ा था और तब से उसने अपनी आंखें नहीं खोली हैं। लेकिन हम राजेश को जानते हैं, वो उदास रहने वालों में से नहीं है। ये वही रूह है जिसने हमें हंसाया, खुश किया और नचाया, वही धड़कन जिसने भीड़ को जिंदा रखा। वो किसी अस्पताल के बिस्तर का नहीं है, वो मंच पर है, हमारी जिंदगी में है, हमारी हंसी में है।'

प्रताप जयलक्ष्मी ने अपने पोस्ट में फैंस से प्रार्थना करने के लिए अपील की है। उन्होंने आगे लिखा- 'अब उसे सिर्फ दवा की नहीं, बल्कि हमारे प्यार और प्रार्थनाओं की भी जरूरत है। अगर हम उसे अपने दिल में विश्वास के साथ थामे रखें, तो वह फिर से उठ खड़ा होगा। उसे उठना ही होगा। क्योंकि राजेश जैसा इंसान शो के बीच में कभी नहीं जा सकता।'

Read more about: bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X