Raayan X Review- धनुष की फिल्म देख खुद को नहीं रोक पाए फैंस, बोले- शानदार, ब्लॉकबस्टर..

धनुष तमिल इंड्स्ट्री के बहुत बड़े स्टार हैं और अक्सर अपनी फिल्मों से लोगों को चौंकाते हैं। इस वक्त उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म "रायण" को लेकर चर्चा है जो कि आज यानि 26 जुलाई, 2024 को रिलीज हो गई है।
रिलीज के साथ ही उनके फैंस इस फिल्म के लिए थिएटर्स पहुंचे हैं और एक्स पर अपने ट्वीट्स धमाका कर दिया है। इस फिल्म को लेकर काफी समय से चर्चा थी और धनुष के अलावा इसमें कालिदास जयराम, संदीप किशन और एस.जे. सहित कई दमदार अभिनेता नजर आ रहे हैं।
धनुष को तमिल फिल्मों का हिट मशीन कहा जाता है। वो किसी भी तरह के लुक्स के साथ भी अगर आ जाएं तो वो ट्रेंड होने लगता है। इस फिल्म के लिए सुबह से ही लोग थिएटर्स जा रहे हैं।
क्या बोले लोग
ट्वीट करते हुए एक फैन ने लिखा है, ''रायन ब्लॉकबस्टर है। फर्स्ट हाफ फायर, सेकंड हाफ डबल फायर।'' एक ने लिखा है, ''सिर्फ ये कहना है कि, ब्लॉकबस्टर।''
एक ने लिखा, ''रायण को लेकर पॉजिटिव रिसपॉन्स आ रहा है।'' एक ने लिखा, ''रयान को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। धनुष का अभिनय और निर्देशन।''
एक ने लिखा, ''रायण को प्रीमियर और सुबह के शो में काफी भीड़ है।'' एक ने लिखा,''अब टूटेंगे बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड्स।'' इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैं।
धनुष की फिल्म
कल से ही फिल्म की रिलीज को लेकर चर्चा और आज फिल्म सोशल मीडिया और ट्विटर पर ट्रेंड कर रही है। इस फिल्म के लिए फैंस पागल हैं और मॉर्निंग शोज के लिए रात से ही घर से बाहर हैं। तमिल, तेलुगू और कन्नड़ भाषा में भी फिल्म कमाल कर रही हैँ। हालांकि इसकी टक्कर दो फिल्मों से है। आज हॉलीवुड फिल्म वुल्वरीन और द यूपी फाइल्स भी रिलीज हुई है।


Click it and Unblock the Notifications











