पवन कल्याण के लिए चुनावी मैदान में उतरे पुष्पा भाऊ अल्लू अर्जुन, किया ये काम कि जीत लिया वोटर्स का दिल

Allu Arjun Supports Pawan Kalyan In Lok Sabha Election 2025: बॉक्स ऑफिस पर जल्दी ही धमाल मचा देने वाले एक्टर 'पुष्पा राज' को इन दिनों फिल्म 'पुष्पा' के प्रमोशन में काफी ज्यादा बिजी देखा जा रहा है। इसी के अलावा वह इस फिल्म को लेकर काफी चर्चा में है। अब हाल ही में तेलुगू सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने जनसेना पार्टी के प्रमुख और आंध्र प्रदेश के पीथापुरम विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतरे तेलुगू स्टार पवन कल्याण को उन्होंने शुभकामनाएं दी।
अल्लू अर्जुन ने पवन कल्याण को अपना समर्थन दिया और दोनों के बीच बेहद ही खास रिश्ता है। गुरुवार को अल्लू अर्जुन ने अपने एक्स अकाउंट पर पवन कल्याण के लिए एक खास मैसेज शेयर किया। उन्होंने लिखा कि "आपकी चुनावी यात्रा के लिए शुभकामनाएं। सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित करते हुए आपने जो भी रास्ता चुना है उस पर मुझे बहुत गर्व है। एक परिवार के सदस्य के तौर पर मेरा प्यार और समर्थन आपके साथ रहेगा। आप जो भी कुछ चाहते हैं उसे हासिल करें।"
जानकारी के लिए आपको बता दें कि पवन कल्याण तेलुगू मेगा स्टार चिरंजीवी और नागेंद्र बाबू के छोटे भाई बताए जाते हैं। इसी के अलावा एक्टर रामचरण, वरुण तेज और साई धरम तेज के वह चाचा लगते हैं और इसी रिश्ते के लिए हाथ से अल्लू अर्जुन के वह फूफा लगेंगे। बता दें कि अल्लू अर्जुन, अल्लू अरविंद के बेटे हैं और अल्लू अरविंद की बहन और अल्लू अर्जुन की बुआ सुरेखा चिरंजीवी की पत्नी है।
इसी लिहाज से अगर देखा जाए तो पवन कल्याण भी सुरेखा के देवर लगेंगे और चिरंजीवी के भाई हैं। इसी रिश्ते से अल्लू अर्जुन के वह फूफा लगेंगे। यह पूरा परिवार काफी करीब है और साथ में मिलकर त्यौहार भी मानता है। अल्लू अर्जुन ने भी अपने फूफा को जमकर सपोर्ट किया और इस परिवार में एक से बढ़कर एक सुपरस्टार भी है।
पवन कल्याण के करियर की बात करें तो उन्हें जल्दी ही 'हरि हर वीरा मल्लू' फिल्म में देखा जाने वाला है और उनके साथ बॉबी देओल भी नजर आएंगे। इस फिल्म की घोषणा 2019 में हुई और कोविड-19 महामारी के चलते इसकी प्रोडक्शन में देरी हो गई। अल्लू अर्जुन को अपकमिंग फिल्म 'पुष्पा 2 द रूल' में देखा जाएगा। फिल्म का पहला गाना 'पुष्पा पुष्पा' रिलीज हो चुका है और इसका टीजर भी सामने आ चुका है।


Click it and Unblock the Notifications