Pushpa 2 के फैन्स के साथ हुआ बड़ा धोखा, थिएटर में फर्स्ट हाफ दिखाए बिना चला शुरू किया सेकंड हाफ

Pushpa 2: The Rule: अल्लू अर्जुन की फ़िल्म 'पुष्पा 2' इस समय धमाल में जा रही है और बॉक्स ऑफिस पर इसने कई सारे रिकॉर्ड भी ब्रेक कर दिए हैं। लेकिन अब इसी बीच कोची के एक थिएटर से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल बताया जा रहा है कि ऑडियंस को थिएटर में फर्स्ट हाफ दिखाने की बजाय सेकंड हाफ पहले ही दिखा दिया गया और इसी के चलते अब काफी सारे दर्शकों ने रिफंड की मांग की है।
हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट की माने तो शुक्रवार को शाम 6:30 मिनट पर शो था। लेकिन इस शो में ऑडियंस काफी ज्यादा निराश हो गई थी। दरअसल इंटरवल पॉइंट पर फिल्म में एंड क्रेडिट्स शो होने लग गए थे। इस दौरान दर्शक समझ गए कि उनको फर्स्ट हाफ दिखाई नहीं गया है। इसी के चलते कुछ दर्शकों ने रिफंड करने की मांग की। तो वहीं कुछ लोगों ने फर्स्ट हाफ दिखाने की भी डिमांड की है।
लेकिन फिर मैनेजमेंट द्वारा जो भी लोग बच गए थे उनको 9:00 बजे फिल्म का पहला पार्ट दिखाया गया और वहीं दर्शकों से उन्होंने रिफंड का भी वादा किया। इस खबर पर एक दर्शन तो चुटकी लेते हुए कहता है कि "नॉन नेगेटिव फिल्मों के समय में पहली बार ऐसा हुआ है जब दर्शकों को यह समझ नहीं आया कि पुष्पा 2 के सीन सही क्रम में है या फिर नहीं।"
लेकिन अगर हम पुष्पा 2 के कलेक्शन की बात करते हैं तो आपको बता दें कि इस फिल्म ने हिंदी भाषा में पहले ही दिन बेहतर करोड़ की ओपनिंग की थी। लेकिन दूसरे दिन 59 करोड़ का कलेक्शन कर लिया और तीसरे दिन तो 74 करोड़ का कलेक्शन किया। 3 दिन के अंदर ही इस फिल्म में 200 करोड़ पार कर लिए। हालांकि फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 500 करोड़ का कलेक्शन पार कर लिया है।


Click it and Unblock the Notifications