दिल्ली-एनसीआर में Pushpa 2 की टिकट के दामों ने तोड़ा रिकॉर्ड, लोग बोले- पैसे वाले...

Pushpa 2 The Rule Highest Ticket Price In Delhi: अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म 'पुष्पा 2' इस समय काफी चर्चा का विषय बनी हुई है और लोगों के बीच भी इसका काफी क्रेज बना हुआ है। साथ ही फिल्म की एडवांस बुकिंग भी जोरों शोरों से हो रही है। इसी के चलते फिल्म ने रिलीज होने से पहले ही कई करोड़ की कमाई कर ली है। लेकिन अब दिल्ली में फिल्म का सबसे महंगा टिकट बेचा जा रहा है।
भले ही अल्लू अर्जुन साउथ फिल्म इंडस्ट्री पर राज करते हैं लेकिन अब नॉर्थ में भी उनका लगातार क्रेज देखने को मिल रहा है। शनिवार को फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू की गई थी और अब तक आपको इसके कई सारे शो फुल देखने को मिल जाएंगे। दिल्ली में इस फिल्म का टिकट सबसे महंगा देखने को मिला।
दरअसल आपको बता दें कि दिलवालों की दिल्ली में खबरों के अनुसार एक थिएटर में 'पुष्पा 2' फिल्म के टिकट के दाम 1800 रुपए कर दिए गए हैं। साथ ही माया नगरी कहे जाने वाले मुंबई में भी ₹1600 तक की टिकट बेची गई है। बेंगलुरु में 1000 रुपए तो वही तेलंगाना में भी सरकार द्वारा फिल्म के कई शोज के प्राइस में बदलाव किया गया है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म 'पुष्पा 2' को 5 दिसंबर को रिलीज किया जा रहा है। दरअसल तेलंगाना सरकार ने इसी बीच फैन्स को भी बड़ी खुशखबरी दे दी है। बता दें कि तेलंगाना में 4 दिसंबर को रात के 9:30 से इस फिल्म का स्पेशल पेड प्रीव्यू देखा जा सकेगा। इस अशोक की टिकट ₹800 तक की रखी गई है।


Click it and Unblock the Notifications