Pushpa 2 के टीजर ने ही हिला डाला डिजिटल वर्ल्ड, अल्लू अर्जुन की फिल्म नंबर 1 पर हुई ट्रेंड!

By Filmibeat Desk
pushpa 2 allu arjun

'पुष्पा 2: द रूल' के टीजर रिलीज़ के बाद से ही, अल्लू अर्जुन के फैंस से लेकर दर्शकों के बीच तक, इसकी तारीफों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अल्लू अर्जुन का मास जथारा लुक पुष्पा के रूप में एक कमर्शियल धमाकेदार फ़िल्म का वादा करता है।

बता दें कि फिल्म के इस जबरदस्त टीजर को अल्लू अर्जुन के बर्थडे के खास मौके पर रिलीज किया गया था,जिसने देखते ही देखते डिजिटल की दुनिया में तहलका मचा दिया है। टीजर के सामने आने के बाद, फैंस ही नहीं बाली सेलेब्स भी इसके बारे में चर्चा करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं।

ऐसे में डिजिटल वर्ल्ड में टीजर को हर तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। टीजर के रिलीज के चार दिन बाद भी उसे लेकर दर्शकों के बीच उत्साह कम होता हुआ नजर नही आ रहा है। इस तरह से टीजर को अब तक 106 मिलियन बार देखा जा चुका है, और इसके साथ ही यह नंबर 1 पर ट्रेंडिंग कर रहा है।

इसके बारे में जानकारी साझा करते हुए, मेकर्स ने कैप्शन ने लिखा है, "यूट्यूब पर #1 पर ट्रेंड हो रहा है। #Pushpa2TheRuleTeaser ने पूरे देश को चौंका दिया है। वर्ल्ड वाइड 15th AUG 2024 को ग्रैंड रिलीज होने वाला है।

टीजर का हर एक पहलू बेहद ग्रैंड है, और अल्लू अर्जुन का जबरदस्त अवतार किसी को भी दीवाना करने के लिए काफी है। विजुअल से लेकर बैकग्राउंड स्कोर, और अल्लू अर्जुन की एंट्री तक हर एक चीज व्हाइट ब्लोइंग है। टीजर में फिल्म से जाथरा का सीक्वेंस दिखाया गया है।

जाथरा जो सम्मक्का सरलम्मा जाथरा के नाम से भी जानी जाती है, यह एक हिंदू आदिवासी देवियों को समर्पित त्यौहार है, जो तेलंगाना राज्य में बड़ी धूम धाम से मनाया जाता है। हर साल 10 मिलियन से भी अधिक भक्तगण 4 दिन का उत्सव मनाने आते हैं। पॉपुलर डायरेक्टर सुकुमार ने इस जाथरा को फिल्म में वापस लाया है, और टीज़र में इस ग्रैंड और इंटेंस सीक्वेंस की सिर्फ एक झलक दिखाई गई है।

इस सीक्वेंस की खूबसूरती इसकी प्रामाणिकता और डायरेक्टर के रंगों के कुशल चित्रण में मौजूद है। पुष्पा 2 द रूल 15 अगस्त 2024 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। सुकुमार द्वारा निर्देशित और मैथरी मूवी मेकर्स द्वारा निर्मित इस फिल्म में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस नए टीजर को देखने के बाद दर्शकों के बीच फिल्म देखने को लेकर उत्सुकता और भी बढ़ गई है।

Read more about: pushpa 2 allu arjun
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X