Pushpa 2: रिलीज से पहले ही 'पुष्पा 2' का तूफान, मेकर्स ने फैन्स का बढ़ाया एक्साइटमेंट, शेयर किया BTS VIDEO

Pushpa 2 BTS VIDEO: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म पुष्पा 2 इन दिनों जमकर चर्चाओं में बनी हुई है। फैन्स तो इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि तगड़ी एडवांस बुकिंग के साथ ही फिल्म का क्रेज बढ़ता नजर आ रहा है। इसी के साथ ही मेकर्स ने फैन्स का एक्साइटमेंट बढ़ाने के लिए बीटीएस वीडियो शेयर किया है। जिसने आते ही धूम मचा दी है।
रिलीज से पहले ही तगड़ी कमाई कर रही है पुष्पा
साल की मच अवेटेड फिल्म पुष्पा 2: द रूल बस कुछ ही दिन में रिलीज़ होने वाली है और लोग इसे लेकर काफी एक्साइटेड हैं। ये साल की सबसे बड़ी फिल्म मानी जा रही है जो रिलीज़ के साथ ही कई रिकॉर्ड तोड़ने की उम्मीद है। ट्रेलर और गानों ने बस पुष्पा की दुनिया की हल्की सी झलक दी थी। अब मेकर्स एक बीटीएस वीडियो लेकर आए हैं, जो वर्ल्डफायर है।
मेकर्स ने शेयर किया बीटीएस वीडियो
मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया पर एक बीटीएस वीडियो शेयर किया, जिसमें अल्लू अर्जुन का पुष्पराज को पर्दे पर उतारने का जबरदस्त डेडिकेशन, रश्मिका मंदाना का श्रीवल्ली के रूप में वही पुराना जादू, फहाद फासिल का एसपी भंवर सिंह शेखावत के रोल में दमदार परफॉर्मेंस और डायरेक्टर सुकुमार की शानदार कहानी दिखती है, जिसे एक बेहतरीन टीम ने तैयार किया है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है: 'आप तक सबसे बड़ी इंडियन फिल्म लाने के लिए बहुत सारा विजन, कोशिश और कड़ी मेहनत की गई है'
5 दिसंबर को आ रही है फिल्म
पुष्पा 2: द रूल सुकुमार के डायरेक्शन में बनी है, जिसमें अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल लीड रोल में हैं। फिल्म को मइथ्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स ने प्रोड्यूस किया है, और इसका म्यूजिक टी-सीरीज़ पर रिलीज़ हुआ है। ये फिल्म 5 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।


Click it and Unblock the Notifications