'पुष्पा 2' एक्ट्रेस ने कास्टिंग काउच पर किया खुलासा, बोलीं- फ्यूचर में काम करने में दिक्क़त नहीं होती...

Anasuya Bharadwaj

Anasuya Bharadwaj Casting Couch: अक्सर कई सारी अभिनेत्रियां कास्टिंग काउच पर खुलकर बात करती है और हर किसी के सामने हैरान कर देने वाले खुलासे करती हैं। इस बार तेलुगू की टीवी अभिनेत्री अनसूया भारद्वाज ने कास्टिंग काउच को लेकर खुलकर बात की और बताया कि जब उनसे कोई गलत बात करता है तो वह इन चीजों से कैसे बचाव करती हैं।

अनसूया भारद्वाज ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान पहन के पीछे के काले चिट्ठे खोल डाले। एक्ट्रेस ने बताया कि कई सारी अभिनेत्रियां करियर की शुरुआत में कास्टिंग काउच का सामना करती है और उनके साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था। एक्ट्रेस ने बताया कि अब वह सामने वाले शख्स के इरादों को सिर्फ 3 मिनट की बातचीत में ही पलट देती है।

अनसूया भारद्वाज ने आगे कहा कि जब उनको समझ आ जाता है कि लोग उनसे ऐसी वैसी बातें करना चाहते हैं तो वह तुरंत टॉपिक को बदल देती हैं। वह अपने पति और बच्चों के बारे में बात करने लग जाती हैं। एक्ट्रेस का मानना है कि सभी के साथ बिना लड़ाई के न्यूट्रल रिश्ते बनाए रखना बहुत जरूरी है।

तेलुगू एक्ट्रेस अनसूया भारद्वाज ने कहा कि अगर आप रिश्ते बनाए रखते हैं तो फ्यूचर में आपको काम करने में बहुत आसानी होती है। अनसूया भारद्वाज ने 'जबरदस्त' नाम के टीवी शो में काम किया था और वह कई सालों तक एंकर के रोल में नजर आई थी। नागार्जुन के साथ उन्हें आइटम सॉन्ग में डांस करते हुए भी देखा जा चुका है और जल्दी ही 'पुष्पा 2' में भी नजर आएंगी।

Read more about: anasuya bharadwaj
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X