'कल्कि 2898 AD' के ब्लॉकबस्टर होते ही प्रभास शुरु करेंगे 'सलार पार्ट 2' की शूटिंग, लिख लीजिए डेट!

By Filmibeat Desk
prabhas salaar part 2 kalki 2898 ad

"सलार पार्ट 1: सीजफायर" एक बड़ी हिट और पसंदीदा फिल्म थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 700 करोड़ से ज्यादा की कमाई अपने नाम की। इतना ही नहीं यह सैटेलाइट और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सबसे सफल फिल्मों में से एक बनकर सामने आई!

होम्बले फिल्म्स ने "सलार पार्ट 1: सीजफायर" की रिलीज के साथ खूब सुर्खियां बटोरीं है। प्रभास स्टारर इस फिल्म को फेमस एक्शन डायरेक्टर प्रशांत नील द्वारा डायरेक्ट किया गया है, साथ ही इस फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन ने भी एक अहम भूमिका निभाई है।

फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ें हैं और यह एक बड़ी ग्लीबल सक्सेस बन गई है। ऐसे में इसके फैंस के बीच अपकमिंग सीक्वल "सलार पार्ट 2: शौर्यंगा पर्व" के लिए उत्साह और भी बढ़ गया है। होम्बले फिल्म्स से मिली एक खबर के मुताबिक, प्रभास 10 अगस्त से "सलार पार्ट 2" की शूटिंग शुरू करने के लिए तैयार हैं।

"सलार: भाग 1 - सीजफायर" की मेकिंग के दौरान, डायरेक्टर प्रशांत नील ने पहले ही प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ सीक्वल का 20 प्रतिशत हिस्सा शूट कर लिया है। पहले मेकर्स की प्लानिंग थी कि फिल्म की शूटिंग जून 2024 से शुरू की जाए, लेकिन मेकर्स से मिली एक एक्सक्लूसिव अपडेट से इससे जुड़ी बातें साफ हो गई हैं।

डेवलपमेंट से जुड़े करीबी सूत्रों का कहना है कि "सलार: भाग 2 - शौर्यंगा पर्वम" की शूटिंग 10 अगस्त से रामोजी फिल्म सिटी में 15 दिनों के शेड्यूल के साथ शुरू होगी। डेवलपमेंट से जुड़े करीबी सूत्रों ने खुलासा किया है कि "सलार के मेकर्स के दौरान, प्रशांत नील ने पहले ही प्रभास और पृथ्वीराज के साथ सीक्वल का 20 प्रतिशत हिस्सा शूट कर लिया है।

रामोजी फिल्म सिटी में एक स्टैंडिंग सेट है और सलार 2 का सफर इसी सेट पर शेड्यूल के साथ शुरू होता है।" सूत्र ने आगे बताया कि जून में शूटिंग का प्लान बारिश और डेट्स की समस्या की वजह से कुछ महीनों के लिए आगे टल गया है। "सलार: पार्ट 1 - सीजफायर" एक बड़ी हिट थी।

इसने अपने ग्रैंड स्केल, जबरदस्त परफॉर्मेंस और कमाल के एक्शन सीन्स से दर्शकों के दिलों को जीत लिया था। इस सफलता के बाद, उम्मीद है कि "सलार पार्ट 2: शौर्यंगा पर्वन" चीजों को एक और लेवल ऊपर लेकर जाएगा, जो बिल्कुल भी भारतीय इतिहास की एक सबसे बड़ी फिल्मों में से एक बन जाएगी।

खानसार की दुनिया ने ग्लोबल ऑडियंस को बहुत ज्यादा रोमांचित किया है और अब इसके बारे में और जाने के लिए वे सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि सीक्वल 'सलार पार्ट 2: शौर्यंगा पर्व' के लिए स्टेज सेट करते हुए, फिल्म का पार्ट 1 एक सरप्राइज के साथ ख़त्म हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X