प्रभास की हीरोइन ईमान इस्माइल निकली पाकिस्तानी? पहलगाम हमले के बीच मचा बवाल तो पोस्ट कर बताई सच्चाई!

Imanvi on her Pakistan Connection- प्रभास के साथ फिल्म में लीड रोल निभा रही एक्ट्रेस ईमान स्माइल उर्फ इमानवी को लेकर बवाल मचा हुआ है। आरोप है कि उनका कनेक्शन सीधे पाकिस्तान है और उनके परिवार का संबंध पाकिस्तानी आर्मी से है।
हनु राघवपुडी की फिल्म में की शूटिंग कर रही इमानवी इस मुश्किल समय में खुलकर सामने आई हैं। कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद इमानवी को निशाना बनाया जा रहा है और इस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं।
पहले कहा गया था कि वो पाकिस्तानी मूल की हैं और बाद में परिवार को लेकर भी कई तरह के आरोप लगे थे। अब इमानवी ने सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए इन बातों पर रिएक्ट किया है। उन्होने खुलकर सच्चाई बयां की है।
इमानवी ने लिखा पोस्ट
इंस्टाग्राम पर लिखते हुए इमानवी ने कहा, "सबसे पहले मैं पहलगाम में हुई दुखद घटना के लिए अपनी सबसे गंभीर और हार्दिक संवेदना व्यक्त करना चाहती हूं। मेरा दिल उन सभी लोगों के लिए है जिन्होंने अपनी जान और अपने प्रियजनों को खो दिया। निर्दोष जीवन की कोई भी हानि दुखद है और मेरे दिल पर भारी है। मैं हिंसक कृत्यों की कड़ी निंदा करती हूं।
मुझे उम्मीद है कि जल्द ही वह दिन देखने को मिलेगा जहां हम सभी एक साथ आ सकें। मैं उन अफवाहों और झूठों को लेकर बात करना चाहती हूं जो बंटवारा पैदा करने और नफरत फैलाने के लिए फर्जी न्यूज सोर्सों और ऑनलाइन मीडिया के माध्यम से मेरे परिवार और मेरी पहचान के बारे में गलत तरीके से फैलाए गए हैं। सबसे पहले, मेरे परिवार में कोई भी किसी भी तरह से पाकिस्तानी सेना से जुड़ा नहीं है। यह झूठ नफरत फैलाने के एकमात्र उद्देश्य के लिए ऑनलाइन ट्रोल द्वारा गढ़े गए हैं।''
मैं एक इंडियन अमेरिकी हूं
इमानवी ने अपना पहचान एक इंडियन अमेरिकी के तौर पर बताई है। उन्होने आगे लिखा, ''मुझे गर्व है कि मैं एक भारतीय अमेरिकी हूं जो हिंदी, तेलुगु, गुजराती और अंग्रेजी बोलती है। मेरा जन्म लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया में हुआ था, जब मेरे माता-पिता युवावस्था में कानूनी रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका में आकर बस गए थे। इसके तुरंत बाद वे अमेरिकी नागरिक बन गए।
यूएसए में अपनी विश्वविद्यालय की शिक्षा पूरी करने के बाद, मैंने एक अभिनेता, कोरियोग्राफर और नर्तक के रूप में कला में अपना करियर बनाया। इस क्षेत्र में बहुत काम करने के बाद, मैं भारतीय फिल्म उद्योग में काम करने के अवसर प्राप्त करने के लिए बहुत आभारी हूं। उसी फिल्म इंडस्ट्री का मुझ पर बहुत प्रभाव रहा है।
मुझे आशा है कि मैं उन अग्रदूतों की अविश्वसनीय विरासत को जोड़ूंगी जो मेरे सामने आए थे। एक ऐसे व्यक्ति के रूप में जिसकी भारतीय पहचान और संस्कृति मेरे खून में गहराई तक बसी है।'' इसके अलावा उन्होने लिखा, "मैं यह सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत करूंगी कि यह विरासत मेरे काम के माध्यम से आगे बढ़े और मेरी भारतीय विरासत के अनुभवों को ऊपर उठाए। ढेर सारा प्यार, इमानवी।"
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
इस पोस्ट के सामने आने के बाद लोगों ने ढेर सारे कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने लिखा है, ''चिंता न करें मैडम, प्रभास के कट्टर प्रशंसकों की ओर से पूरा समर्थन।'' एक ने लिखा, ''रुकिए, मुझे अच्छी तरह से याद है कि आपके बायो में दोनों झंडे हैं और आप कह रहे हैं कि आप आधे भारतीय और आधे अमेरिकी हैं। वर्षों तक मैंने वह देखा। क्या हुआ?!''
एक ने लिखा, ''ट्रोल्स को नजरअंदाज करें मैम। प्रभास-हनु की फिल्म में आपके किरदार का इंतजार है। बहुत बड़ी प्रशंसक मैम।'' एक ने लिखा, ''इमान ने इमानवी को ईमेल नहीं किया, वह कराची पाकिस्तान से है 🇵🇰, चीजों को छुपाने की अच्छी कोशिश।'' इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैं। आप देखिए उनका लिखा हुआ ये पोस्ट..


Click it and Unblock the Notifications











