..................... Peddi Director Buchi Babu Sana Apologizes And Removes Controversial Janhvi Kapoor Scenes From Film. - Hindi Filmibeat

जान्हवी कपूर को सरेआम किया ऑब्जेक्टिफाई? सोशल मीडिया पर बवाल होते ही पेड्डी के डायरेक्टर ने काटे सीन्स

Peddi Director Apologizes For Janhvi Kapoor Scenes: पेड्डी फ़िल्म में जान्हवी कपूर के कुछ सीन्स को लेकर इस समय बवाल मचा हुआ है। अभिनेत्री के साथ-साथ फिल्म के डायरेक्टर बुची बाबू सना की सोच और विजन पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। इस चीज को देखते हुए डायरेक्टर ने फ़िल्म से जान्हवी के आपत्तिजनक सीन्स को काटने की बात कह दी है।

Janhvi Kapoor

बुची बाबू सना ने इस पर बात करते हुए कहा है कि सोशल मीडिया पर विरोध के बाद में उन्होंने फिल्म से कुछ ऐसे सीन्स को काट दिया है जिन्हें जान्हवी कपूर के किरदार को जरूर से ज्यादा ग्लैमरस या फिर वस्तु दिखाने वाला बताया जा रहा था। डायरेक्टर ने यह भी कहा कि जानवी के कुछ सीन्स गलत संदेश देने वाले बन चुके थे और काफी सारे लोगों ने उनके इस किरदार अचियम्मा को सही तरीके से नहीं समझा।

डायरेक्टर ने मांगी माफ़ी

फिल्म देखने के बाद में काफी सारे दर्शकों और महिला अधिकार संगठनों द्वारा सवाल भी उठाए गए थे कि अचियम्मा का किरदार किस तरीके से लिखा गया है। सबसे ज्यादा जरूरी बात यह है की फिल्म की प्रेम कहानी को लेकर खूब ट्रोलिंग हुई। इसीलिए फिल्म मेकर्स ने घोषणा कर दी की महिलाओं के प्रति असम्मानजनक माने गए कुछ सीन्स को फिल्म से हटा दिया जाएगा। विवाद बढ़ने के बाद में बुची बाबू सना ने भी माफी मांगी और कहा कि वह उन सीन्स को हटा देंगे और इस मामले पर अभी तक रामचरण से लेकर जान्हवी कपूर ने भी कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी है।

इंडियन एक्सप्रेस के साथ में बातचीत के दौरान हाल ही में बुची बाबू सना ने कहा कि मेरे हिसाब से बहुत सारे लोगों ने जान्हवी कपूर के ट्रैक को बहुत ही ज्यादा गलत समझ लिया था। उसे कहानी में बेवजह मान लिया गया था और ऐसा नहीं है। उन्होंने बताया कि उनकी पिछली फिल्म के मुकाबले पेड्डी में उन्होंने जानबूझकर अलग तरीके को अपनाया था। डायरेक्टर का तो यह भी कहना है कि रामचरण के किरदार पेड्डी के बदलाव को दिखाने के लिए जान्हवी का किरदार बहुत ही ज्यादा जरूरी था।

विजन नहीं हो पाया क्लियर

बुची बाबू सना ने इस पर बात करते हुए कहा कि "इस फिल्म में मैं थोड़ा सा अलग और साहसी तरीका अपनाया था। पेड्डी एक दूर दराज और पिछड़े हुए इलाके से आता है। इसी वजह से मैं उसकी कच्ची सोच और व्यवहार को दर्शाना चाहता था। बाद में फिल्म में यह बताना चाहता था कि उसका ऐसा होना उसकी परवरिश और माहौल के कारण है। ऐसे इंसान को लगता है कि जिस लड़की से वह प्यार करता है उसी से शादी करना उसका अधिकार है।"

बुची बाबू सना ने बताया कि कुछ जगहों पर यह बात सही तरीके से पर्दे पर आ नहीं पाई है। डायरेक्टर कहते हैं कि इस प्रक्रिया में कुछ शॉर्ट ऐसे भी बन गए हैं जिनसे गलत संदेश मिला है। हमने इसे सुधारने के लिए कदम भी उठाए हैं और उन सीन्स को हटा दिया गया है।

जिन सीन्स की सबसे ज्यादा ट्रोलिंग हुई थी उन में जान्हवी कपूर का इंट्रोडक्शन वाला सीन भी था। जिसमें कैमरा उनके चेहरे पर कम और उनकी कमर, नाभि, और शरीर के बाकी हिस्सों पर ज्यादा फोकस करता हुआ नजर आया। एक और सीन था जिसमें रामचरण का किरदार पेड्डी, जान्हवी के किरदार को इसकी परमिशन के बिना ही चमता है और कहता है कि उसे प्यार जताने का कोई और भी तरीका नहीं आता, सिवाय फिजिकल इंटिमेसी के।

पेड्डी फिल्म में रामचरण और जान्हवी कपूर के अलावा शिव राजकुमार, जगपति बाबू, बोमन ईरानी और उपेंद्र लिमये भी अहम भूमिका में आते हैं। फिल्म को 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज किया जा चुका है। विवाद के बाद फिल्म दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करती हुई नजर आई।

Read more about: janhvi kapoor ram charan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X