बेटे की बची जान तो तिरुमाला मंदिर पहुंची पवन कल्याण की पत्नी, मुंडवा दिए पूरे बाल

pawan kalyan

Pawan Kalyan Wife Mundan- पवन कल्याण जो कि साउथ के सुपरस्टार हैं और राजनीति में भी चर्चा रहते हैं। इस वक्त उनकी पत्नी की तारीफ हो रही है। दरअसल हाल ही में अभिनेता-राजनेता पवन कल्याण की पत्नी अन्ना लेज़नेवा ने तिरुमाला दर्शन किया है।

जी हां, उनकी कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं जो कि आग की तरह फैल गई हैं। उन्होने श्रद्धेय श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर का दौरा किया और ना सिर्फ दर्शन किए बल्कि पारंपरिक तरीके अपने बाल भी दान किए थे।

पवन कल्याण की पत्नी का सिर मुंडवाने वाली तस्वीर सामने आई है जिसको काफी पसंद किया है। इंटरनेट पर इस तरह की तस्वीरें देखकर लोग हैरान हैं और कमेंट्स कर रहे हैं।

वायरल पोस्ट

पवन कल्याण की पत्नी के इस वीडियो में आप देखेंगे कि पहले वो कार से आती हैं और सभी से मिलती हैं। इसके बाद अगली तस्वीर में वो बाल मुंडवाती हुई नजर आ रही हैं। इसके बाद वो मंदिर के सामने पोज दे रही है। इन तस्वीरों और वीडियो को P Pavan नाम के एक पेज से साझा किया गया है। हालांकि इस वीडियो और तस्वीरों पर ना तो पवन कल्याण का रिएक्शन आया है और ना ही उनकी पत्नी का। हालांकि फैंस लगातार कमेंट्स करते हुए उनकी तारीफ कर रहे हैं।

क्यों मंदिर पहुंची थीं पवन कल्याण की पत्नी?

हाल ही में पवन कल्याण का बेटा स्कूल में आग लगने के बाद बाल बाल बचा था। इसके बाद ही वो मंदिर पहुंची और अपनी बाल दान किए। पोस्ट में लिखा गया है, ''बेटे मार्कशंकर (जो स्कूल में आग लगने की घटना में घायल होने के बाद ठीक हो गया) के साथ सिंगापुर से लौटने पर, आंध्रप्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण की पत्नी अन्ना लेज़नेवा तिरुमाला मंदिर गईं, आस्था घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किए और भगवान बालाजी के दर्शन से पहले मुंडन कराया।'' पवन कल्याण के फैंस भी काफी खुश थे कि उनके बेटे को कुछ नहीं हुआ। फिलहाल आप देखिए ये पोस्ट..

Read more about: pawan kalyan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X