..................... Pawan Kalyan touches chiranjeevi feets after election victory ram charan claps the moment - Hindi Filmibeat

पवन कल्याण चुनाव जीतने के बाद चिरंजीवी के पैरों में लेटे, ताली बजाते दिखे राम चरण

Pawan Kalyan Victory

Pawan Kalyan Victory: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के पॉपुलर अभिनेता-राजनेता पवन कल्याण ने लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की, जिसके बाद हैदराबाद में चिरंजीवी के घर पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान वह थोड़े भावुक नजर आए।

बता दें कि पवन कल्याण राजनीतिक पार्टी 'जन सेना' के प्रमुख हैं। उन्होंने पीठापुरम विधानसभा सीट से 2024 का लोकसभा चुनाव जीता है। इसके बाद वह अपने भाई चिरंजीवी व अन्य बड़ों का आशीर्वाद लेने के लिए मेगास्टार चिरंजीवी के घर पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। सामने आई झलकियों में हम देख सकते हैं कि जैसे ही वह अपने भाई से मिले और उनके पैर छुए, वैसे ही चिरंजीवी ने तुरंत पवन को गले लगा लिया और उन्हें माला पहनाई। इसके अलावा, 'जन सेना' प्रमुख ने अपनी मां अंजना देवी, दूसरे भाई नागा बाबू और चिरंजीवी की पत्नी सुरेखा का भी आशीर्वाद लिया।

इसके अलावा, पवन कल्याण की एक और फोटो भी सामने आई है, जिसमें वह अपने भतीजों व सुपरस्टार राम चरण, वरुण तेज, साई दुर्गा तेज, भतीजी निहारिका कोनिडेला, बेटे अकीरा नंदन और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ एक बड़ा केक काटते हुए नजर आ रहे हैं।

हमें पवन कल्याण का एक अन्य वीडियो भी मिला है, जिसे उनकी पूर्व पत्नी और अकीरा की मां अभिनेत्री रेणु देसाई ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। वीडियो में पवन की फिल्मों के कुछ क्लिप दिखाए गए हैं। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा था उनके बेटे ने अपने पिता के लिए यह वीडियो एडिट किया है।

Read more about: pawan kalyan bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X