फिल्म के प्रमोशन के लिए पवन कल्याण ने स्टेज पर चला दी तलवार, बाल-बाल बचा बॉडीगार्ड, VIRAL हो रहा VIDEO

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण। आए दिनों किसी ना किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में बने रहते हैं। कभी उनके बयान चर्चाओं में आ जाते हैं तो कभी उनकी फिल्में। फिलहाल तो आपको बात दें कि पवन कल्याण अपनी आगमी फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी' के प्री रिलीज इवेंट में गए थे। पवन कल्याण को देखने के लिए इस इवेंट में भारी भीड़ भी जमा हुई।
तलवार लेकर सीधा स्टेज पर पहुंचे पवन कल्याण
बता दें कि इस खास मौके पर पवन कल्याण हाथ में तलवार लेकर सीधा स्टेज पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कुछ हटके करने के चक्कर में स्टेज पर सिक्योरिटी गार्ड्स के बीच जोर-जोर से तलवार चलानी शुरू कर दी। आंखों पर काला चश्मा पहन वह तेजी से तलवार चलाते नजर आए। उनके ऐसा करने से उनके बॉडीगार्ड बाल-बाल बचे। बता दें कि पवन कल्याण का तलवार चलाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख जहां लोग पवन कल्याण के इस अंदाज को पसंद कर रहे हैं वहीं कुछ लोग पवन कल्याण को बुरी तरह ट्रोल भी कर रहे हैं।
1000 crores video 😭😭🔥🔥
— Pawanism Network (@PawanismNetwork) September 21, 2025
Mass entry @PawanKalyan 🥵🥵
#OGConcert pic.twitter.com/SW35WQ6NHX
लोगों ने किया पवन कल्याण को ट्रोल
बता दें कि पवन कल्याण का यह कार्यक्रम हैदराबाद के एलबी स्टेडियम में आयोजित किया गया था। जहां भारी संख्या में भीड़ दिखी। इवेंट के दौरान पवन कल्याण पूरी तरह से अपने करिदार में घुस दिखे। जिस वजह से उनके बॉडीगार्ड घायल होते होते बचे। पवन कल्याण के वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोगों की जमकर प्रतिक्रिया आ रही है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- आपने कभी किसी उप-मुख्यमंत्री को तलवार लिए देखा है। या ऐसा करते देखा है। वहीं दूसरे यूजर ने कहा- आप एक एक्टर हो मना, लेकिन आपको अपना पद याद रखना चाहिए। ये क्यों भूल रहे हैं कि आप एक्टर के साथ नेता भी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











